Muzaffarpur 25 June : LS College के बीसीए विभाग के छात्र अनिकेत मनी ने NIT MCA CET 2024 एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 में ऑल इंडिया रैंक एक लाकर कॉलेज का नाम रौशन किया है. अभिषेक कॉलेज के बीसीए विभाग के 2021-24 बैच के छात्र हैं. सभी एनआईटी में एमसीए के नामांकन के लिए एनआईटी नेशनल लेवल पर यह टेस्ट आयोजित करती है.
Aniket Mani ने NIT MCA CET 2024 में All India Rank 1

उसकी सफलता पर बधाई देते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि वोकेशनल पाठ्यक्रम के छात्रों को विषय के अलावा जीके, लैंग्वेज एवं रीजनिंग आदि की कक्षाएं अलग से चलाने के सुखद परिणाम मिलने लगे हैं. वोकेशनल के सभी छात्रों को उच्चस्तरीय शिक्षण सुनिश्चित करने के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए कॉलेज प्रशासन हमेशा प्रयत्नशील है. वोकेशनल कोर्स के छात्रों अच्छी संख्या में अच्छी जगह प्लेसमेंट भी हो रहा है जो उत्साहवर्धक है.

प्रो राय ने कहा कि वोकेशनल कोर्स के छात्रों के लिए सेमिनार, वर्कशॉप, आमंत्रित लेक्चर आयोजित कर उन्हे जॉब इंडस्ट्री के मॉडर्न ट्रेंड्स से अपडेट रखने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभिषेक मनी की यह उच्चस्तरीय सफलता निश्चित रूप से कॉलेज के सभी छात्रों के लिए प्रेरणादायक होगी.
RDS College में इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री है बेहतर करियर विकल्प https://t.co/aCwQzNJD2C
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 25, 2024
इस सफलता पर बधाई देने वालो में प्रो राजीव झा, प्रो राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ शमशीर अली, डॉ रविकांत, सुजीत कुमार, सौरभ कुमार, इश्तेखार आलम, चिंटू कुमार आदि शामिल रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।