Muzaffarpur 11 July :LS College के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने आगामी नैक मूल्यांकन प्रक्रिया की तैयारी पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की.
LS College नैक मूल्यांकन प्रक्रिया
बैठक में नैक मूल्यांकन की तैयारियों के लिए बनाई गई विभिन्न कमिटी के सदस्यो ने भाग लिया. प्राचार्य प्रो राय ने अपने संबोधन में सभी से एक टीम के रूप में मिलकर काम करने और कॉलेज की सर्वोत्तम व्यवहारों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए हर विवरण पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि डॉक्यूमेंटेशन सबसे अहम भाग है. बैठक के दौरान प्राचार्य प्रो राय ने विभिन्न पहलुओं में कॉलेज की ताकत को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने की रणनीतियों पर सभी से विस्तृत चर्चा की.

प्रो राय ने शिक्षण, अनुसंधान. बुनियादी ढाँचा, और छात्र सहायता सेवाओं पर विशेष जोड़ देने की अपील करते हुए मान्यता प्रक्रिया में उच्च ग्रेड प्राप्त करने के लिए निरंतर सुधार और नवाचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने शीर्ष ग्रेड प्राप्त करने की कॉलेज की क्षमता पर अपना विश्वास व्यक्त किया.
प्रो राय ने कहा कि विगत वर्षो में सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर, लैब एवम उपकरण तथा छात्रों को अन्य सुविधाओं के लिए बहुत काम हुए हैं जिसका फायदा निश्चित रूप से नैक मूल्यांकन में होगा. सभी शिक्षको एवं कर्मचारियों की सक्रिय रचनात्मक भागीदारी से ही नैक मूल्यांकन में कॉलेज उच्चतम ग्रेड प्राप्त कर सकेगा, सिर्फ आईक्यूएसी या समितियों के भरोसे ये संभव नही हो पाएगा.
LS College में एक संगोष्ठी का आयोजन https://t.co/mtA22wnYYs #Muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/locKa4ZvAh
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 10, 2024
प्रो राय ने कहा कि छात्र सुविधाओ के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, इस सत्र से पुनर्निर्माण के बाद कॉलेज के हॉस्टल भी छात्रों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. आइक्यूएसी समन्वयक प्रो एसआर चतुर्वेदी ने विभिन्न कमिटियों की गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. मौके पर प्रो गोपालजी, प्रो संजीव मिश्रा, प्रो विजय कुमार, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ मुस्तफीज अहद, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ इम्तियाज, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।