Muzaffarpur News
Advertisements

MuzaffarPur 17April : न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन 17 अप्रैल को प्रखंड प्रमुख कृपा शंकर शाही के द्वारा शाहबाजपुर कपूरपुरा स्थित मैदान में संपन्न हुआ. इस मौके पर कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे.

बिहार रंजी ट्रॉफी, बिहार इंडिया के खेलने वाले कुछ पूर्व खिलाड़ी भी मौजूद थे. मुजफ्फरपुर के पूर्व खिलाड़ी और प्रशिक्षक भी इस मौके पर उपस्थित रहे. फीता काटकर न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया गया.

DCIM\100MEDIA\DJI_0751.JPG

न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी आशीष कुमार द्वारा सञ्चालन होगा .यहां पर हॉस्टल की भी सुविधा है साथ ही लड़कियों को भी प्रशिक्षण देने की सुविधा उपलब्ध है. न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन के अवसर पर मुजफ्फरपुर और गोपालगंज के लड़कियों की क्रिकेट टीम के बीच एक मैच खेला गया. इस मैच में ममता पटेल के 44 रनों की बदौलत मुजफ्फरपुर ने गोपालगंज को 5 रनों से हरा दिया.

Advertisements


इस मैदान की सबसे बड़ी खास बात है कि यह मुजफ्फरपुर का पहला टर्फ विकेट देने वाला मैदान बन गया है. आमतौर पर सभी मैदानों में नेट पर क्रिकेट खेला जाता है और प्रैक्टिस भी किया जाता है.

टर्फ विकेट बनाने के लिए खास तरीके मिट्टी की जरूरत पड़ती है और क्रिकेट के मैदान के लिए अलग से कोई जगह उपलब्ध नहीं रहने की वजह से टर्फ विकेट बनाना मुजफ्फरपुर शहर के अंदर मुश्किल है.

ज्यादातर जगह किसी महाविद्यालय या विद्यालय के खेल मैदान में होता है जो एक सार्वजनिक जगह भी होता है और वहां पर टिकट बनाना मुश्किल का काम है क्योंकि उस पर क्रिकेट बनाने के बाद उसको बचा कर रखना मुश्किल है.

DCIM\100MEDIA\DJI_0766.JPG
DCIM\100MEDIA\DJI_0765.JPG

उस पर कोई और गाड़ियां या जानवर चलेंगे तो विकेट को नुकसान पहुंचता है, जैसे कि जिला स्कूल का मैदान रामदयालु सिंह कॉलेज का मैदान,लंगट सिंह कॉलेज का मैदान,एमआईटी परिसर और पुलिस लाइन वगैरह में टर्फ टिकट बनाना मुश्किल का काम है.

DCIM\100MEDIA\DJI_0768.JPG

इसी कारण न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी कुछ अलग करने जा रहा है बाकी क्रिकेट एकेडमी और खेल के मैदानों से भी थोड़ा अलग.बंगाल के पूर्व खिलाड़ी दीपक सर यहां के कोच होंगे और आशीष कुमार जो पूर्व खिलाड़ी हैं उनकी देखरेख में क्रिकेट एकेडमी चलेगी.

DCIM\100MEDIA\DJI_0772.JPG

#Muzaffarpur #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.