Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 January : LS College लंगट सिंह कॉलेज और वित्तीय शिक्षण में अग्रणी प्लूटस एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में “बिग 4 और उच्चस्तरीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों में जॉब के अवसर” विषय पर ऑनलाइन करियर सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने की तथा मुख्य वक्ता शिक्षाविद तथा मशहूर करियर परामर्शी सीए सुखप्रीत मोगा रही।

LS College Seminar

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को इन प्रतिष्ठित कंपनियों में प्रवेश पाने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करना है। उन्होंने कहा कि कॉलेज छात्रों के प्लेसमेंट और कौशल प्रशिक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है तथा उसके पॉजिटिव परिणाम भी मिल रहे हैं। कॉलेज प्रशासन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को न केवल ज्ञान प्रदान करने बल्कि उन्हें ऐसे कौशल भी सिखाने पर है जो उन्हें आज के प्रतिस्पर्धी दुनिया में सफल होने के लिए आवश्यक हैं। छात्रों को विषयक ज्ञान के साथ ही सॉफ्ट स्किल्स जैसे कि कम्युनिकेशन, टीम वर्क, आईटी स्किल्स और समस्या समाधान सिखाने पर भी जोड़ है।

LS College Seminar
LS College Seminar

कॉलेज के छात्र इन कौशलों के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज में छात्रों को उद्योग के साथ जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न कंपनियों के साथ टाई-अप किया गया हैं ताकि छात्रों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर मिल सकें। प्रो राय ने कहा कि प्लूटस एजुकेशन के साथ हमारा सहयोग इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisements

मुख्य वक्ता सीए सुखप्रीत मोगा ने छात्रों को रिज्यूमे तैयार करने, इंटरव्यू के लिए तैयार होने और इन कंपनियों में सफलतापूर्वक करियर बनाने के व्यावहारिक सुझाव दिए तथा विस्तृत मार्गदर्शन किया। सत्र के अंत के छात्रों के करियर से संबंधित शंकाओं का निराकरण भी किया गया। इस सेमिनार में लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया, मौके पर प्रो टीके डे, डॉ राजीव कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ नवीन कुमार, डॉ सीमा कुमारी, डॉ शमशीर अली, डॉ कुंजेश कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, इस्तेखार आलम सहित अन्य ने भाग लिया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.