Sports
Advertisements

Muzaffarpur 20 July : Muzaffarpur Cricket League चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी की दूसरी जीत। रोमांचक मुकाबले में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी को 17 रनो से हराया।

Muzaffarpur Cricket League

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर -19 जिला क्रिकेट लीग के एक अहम मैच में आज चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 17 रनो से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के आकर्षण हुए मैन ऑफ द मैच।

Advertisements


आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 120 रन बनाए जिसमे आकर्षण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रनो की उपयोगी पारी खेली वहीं रवि रोशन ने 16 एवम रूपेश ने 14 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League Symbolic image


गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आकाश ओझा ने 3, अक्षद उज्जवल ने 2,धीरेंद्र ने 1,सचिन ने 1एवम मनीष ने भी 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
ज़बाब बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 22 ओवर में 8 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी।


बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी में अक्षद उज्जवल ने सर्वाधिक 33 रन बनाए वहीं सचिन ने 23 ,आदित्य तिवारी ने 16 एवम सत्यम ने 10 रन बनाए।
गेंदबाजी में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आकर्षण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 बहुमूल्य झटके वहीं आदित्य,कृष्णा,विश्वजीत ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की,एक खिलाड़ी रन आउट हुए।


आज के अंपायर सचिन कुमार एवम अभिषेक कुमार थे वही स्कोरर आदित्य गौरव उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.