Muzaffarpur 29 July : आज दिनांक 29 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में Muzaffarpur Boys Football League प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में दूसरा सेमी फाइनल मैच यंग बॉयज फुटबॉल टीम और किंग कोबरा ए फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें किंग कोबरा फुटबॉल टीम 2 के मुकाबले 3 गोलों से विजय प्राप्त किए।
Muzaffarpur Boys Football League
पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है।

आज का मैच यंग बॉयज फुटबॉल टीम और किंग कोबरा ए फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन श्री बंशीधर बृजवासी प्रदेश अध्यक्ष बिहार परिवर्तनकारी शिक्षक संघ, लखन लाल निषाद,राकेश कुमार प्राचार्य, मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक श्री पंकज कुमार, अध्यक्ष श्री अश्वनी खत्री, कार्यकारी सचिव सुनील सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू , मुहम्मद नाजिर,राम बाबू चौधरी, हरनाम सिंह, अनिल सिंह,अभिषेक कुमार के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।
खेल के शुरुआत से ही दोनो टीमों के द्वारा काफी तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।यंग बॉयज टीम के द्वारा दवाब बनाया गया के जर्सी नंबर 8 विशाल ने खेल के 16 वे मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल कर टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए ।
Muzaffarpur Football Academy फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में https://t.co/3QCQNmUvb5 #Muzaffarpur #goltoo pic.twitter.com/cXpnNJpaSL
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 28, 2024
मध्यांतर तक यंग बॉयज की टीम एक शून्य से आगे थी। मध्यांतर के बाद दोनो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन खेल के 40 वे मिनट में यंग बॉयज टीम डिफेंडर जर्सी नंबर 9 साहिल ने गलती से अपने ही टीम के विरुद्ध आत्मघाती गोल कर दिया गया जिसका लाभ किंग कोबरा ए टीम को मिला और दोनो टीम एक एक गोल से बराबरी पर आ गए। खेल के 50 वे मिनट में यंग बॉयज के डिफेंडर से डी एरिया में हैंड हो जाने के कारण निर्णायक द्वारा किंग कोबरा के पक्ष में पेनल्टी किक दिया गया जिसे किंग कोबरा ए टीम के जर्सी नंबर 42 अमृत कुमार के द्वारा गोल में परिवर्तित कर अपनी टीम को एक के मुकाबले दो गोल से बढ़त दिला दिया।
Manu Bhaker ने Paris Olympic में भारत के लिए पहला पदक जीता https://t.co/mpjcflk9gN #ManuBhaker #ParisOlympics2024 pic.twitter.com/obhXWU7vlN
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 28, 2024
खेल के 68 वे मिनट में जर्सी नंबर 42 अमृत के द्वारा तीसरा गोल किया गया जिससे किंग कोबरा ए टीम एक के मुकाबले तीन गोल से आगे हो गई।खेल के 71 वे मिनट में किंग कोबरा के पेनल्टी एरिया में उसके डिफेंडर के द्वारा हैंड हो जाने के कारण निर्णायक द्वारा पेनल्टी किक दिया गया जिसके बाद यंग बॉयज के जर्सी नंबर 9 साहिल द्वारा पेनल्टी को गोल में परिवर्तित कर दिया गया जिसके बाद स्कोर 2 के मुकाबले 3 गोल हो गया।
आज के खेल में गलत खेल के कारण यंग बॉयज टीम के जर्सी नंबर 3 गौरव और जर्सी नंबर 12 हर्ष को पिला कार्ड दिखाया गया।पुनः जर्सी नंबर 11 नितिन के द्वारा को गलत खेल के लिए लाल कार्ड दिखाया गया जिसके बाद जर्सी नंबर 11 नितिन को बाहर कर दिया गया। खेल के अंत में किंग कोबरा ए फुटबॉल टीम ने यंग बॉयज फुटबॉल टीम को दो के मुकाबले तीन गोल से पराजित किया।खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में मुहम्मद सलाउद्दीन,बृजेन्द्र चौधरी उर्फ बैजू दा , एवम राकेश पासवान एवम दीपक कुमार के द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 30 08 24 को यंग बॉयज फुटबॉल टीम और अमित इलेवन फुटबॉल टीम के बीच तीसरे स्थान के लिए खेला जाएगा। दिनांक 04 08 24 को किंग कोबरा ए टीम और मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के बीच फाइनल संध्या 4 बजे से स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में मुकाबला खेला जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all