World News
Advertisements

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर पेशावर में शुक्रवार को एक शिया मुस्लिम मस्जिद के अंदर एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 45 नमाजियों की मौत हो गई और 65 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

जुमे की नमाज के दौरान पाकिस्तान के पेशावर शहर में फिदायीन हमला हुआ है हमले में अभी तक 45 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 50 से भी ज्यादा घायल हैं जिसमें 10 की हालत गंभीर है. शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पेशावर में फिदायीन हमले में 45 नमाजियों की मौत हो गई. पेशावर के कोचा रिसालदार के ख्वानी बाजार की एक शिया मस्जिद में धमाका हुआ.

पेशावर पुलिस के अनुसार दो हमलावर मस्जिद में घुसने की कोशिश की जिसे रोकने पर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी. इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई दूसरा घायल हो गया. दो पुलिसकर्मियों को घायल कर हमलावर मस्जिद में प्रवेश किया और खुद को उड़ा लिया.

Advertisements
Twitter Image- शिया मुस्लिम मस्जिद के अंदर एक शक्तिशाली बम विस्फोट

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार काला कपड़ा पहने हमलावर मस्जिद में घुस खुद को उड़ा लेता है. इस धमाके के बाद चारों तरफ लाशों के ढेर पड़ी थी.

#peshawarblast #pakistan #hindinews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.