www.goltoo.in

Bharti Teacher Training College दो दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला

August 23, 2024 | by Goltoo

sadat

Muzaffarpur 23 August : सदातपुर स्थित Bharti Teacher Training College में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार व रविवार को होगा।

Bharti Teacher Training College

Bharti Teacher Training College
Bharti Teacher Training College

इसकी तैयारी के लिए शुक्रवार को तैयारी समिति की बैठक प्राचार्य प्रो राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में महाविद्यालय में हुई। इस मौके पर भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजेश्वर कुमार व महाविद्यालय के सचिव डॉ ललित किशोर उपस्थित थे। प्राचार्य ने बताया कि कार्यशाला में उत्तर बिहार से करीब सौ कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर बीआरएबीयू की कुलसचिव डॉ अपराजिता कृष्णा व विशिष्ट अतिथि के रूप में लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय उपस्थित रहेंगे।

वहीं न्यास के संरक्षक कुलपति प्रो डीसी राय और न्यास के अध्यक्ष जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार वाजपेयी के भी आने की संभावना है। डॉ राजेश्वर कुमार ने बताया कि कार्यशाला में भारतीय ज्ञान परंपरा और एनइपी 2020 पर समग्र रूप से चर्चा होगी। कार्यशाला में कई विषयों के विद्वान उपस्थित रहेंगे। वहीं उत्तर बिहार के कई महाविद्यालयों के प्राचार्य भी पहुंचेंगे। सचिव डॉ ललित किशोर ने बताया कि कार्यशाला की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

मुख्य आयोजन रविवार को होगा। कार्यशाला का एनइपी के क्रियान्वयन की दिशा में एक अहम योगदान होगा। बैठक में महाविद्यालय के सरोज कुमार, सौरव कौशिक, जितेंद्र कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all