Muzaffarpur 5 September : LS College के विभिन्न बिभागो में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, समर्थन और अपने जीवन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए उत्साहपूर्वक शिक्षक दिवस मनाया.
LS College में शिक्षक दिवस

मौके पर छात्रो को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं, जो उन्नत समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी-जीवन में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर रहना ही शिक्षक का मुख्य ध्येय होना चाहिए. प्रो राय ने कहा सही मायनों में गुणवत्ता शिक्षण छात्र ही सुनिश्चित कर सकते हैं, अगर छात्र विषय पढ़ के वर्ग में आएंगे तो शिक्षकों को भी तैयारी करके वर्ग में आना होगा ओर इस तरह से उचित शैक्षणिक माहौल का निर्माण हो सकेगा.

उन्हीने कहा पिछले कुछ वर्षों में शिक्षकों एवं छात्रो के बीच बढ़ रही दूरी ही उच्च शिक्षा में गुणात्मकता की मुख्य बाधा बन रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों का जब समुचित अनुपालन का प्रण लेंगे यही डॉ सर्बपल्ली राधाकृष्णन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
बिहार के Deputy CM Samrat Choudhary ने LS College https://t.co/eFg1FcyINf #Muzaffarpur @LS_College @brabu_ac_in pic.twitter.com/PoXYVbzh5K
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 4, 2024
शिक्षक दिवस समारोह की शुरुआत बीसीए, लाइब्रेरी साइंस, बॉटनी, कॉमर्स, भूगोल सहित अन्य विभागो में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय एवं बिभाग के शिक्षकों द्वारा केक काट कर हुई. एनसीसी द्वारा आयोजित समारोह में कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्रो ओमप्रकाश राय ने उनसे पढ़ाई पर भी ध्यान देने और उच्च स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारी करने की सलाह दी. शिक्षक दिवस के मौके पर कई संघटनो के अधिकारियों ने प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य प्रो राय सहित अन्य शिक्षको को सम्मानित किया.

मौके पर डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ धीरज कुमार, डॉ रीमा कुमारी, डॉ सीमा कुमारी, डॉ नवीन कुमार, डॉ शमशीर अली, डॉ रविकांत, डॉ मनोज शर्मा, डॉ प्रभास कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, बालमुकुंद सहित अन्य मौजूद रहे.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all