Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 September : भारतीय भाषा मंच, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के उत्तर बिहार प्रांत के द्वारा 14 सितंबर से चल रहे “स्वभाषा में हस्ताक्षर अभियान” के अंतर्गत आज B.R.A. Bihar University , मुज़फ्फरपुर के प्रशासनिक भवन से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने अपनी भाषा में अपना हस्ताक्षर कर इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और कहा कि सच्चे अर्थों में जब तक अपनी भाषाओं में शिक्षा और जीवन व्यवहार नहीं होगा तब तक सच्चे स्वराज की स्थापना नहीं हो सकती है।

B.R.A. Bihar University स्वभाषा में हस्ताक्षर अभियान

B.R.A. Bihar University स्वभाषा में हस्ताक्षर अभियान
B.R.A. Bihar University स्वभाषा में हस्ताक्षर अभियान

भाषाई स्वराज से ही सांस्कृतिक स्वराज की प्राप्ति होगी और फिर इसी से संपूर्ण स्वराज की बुनियाद रखी जाएगी।कुलपति ने कहा कि जो राष्ट्र अपनी तासीर को भूल जाता है,वह कहीं का नहीं रहता है।भारतीय भाषा मंच के द्वारा देशभर में जो प्रयास चल रहा है वह सराहनीय और अभिनंदन योग्य है।

B.R.A. Bihar University स्वभाषा में हस्ताक्षर अभियान
B.R.A. Bihar University स्वभाषा में हस्ताक्षर अभियान

इस अवसर पर भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक और एल. एस कॉलेज मुजफ्फरपुर के प्राध्यापक डॉ राजेश्वर कुमार ने कहा कि भारतीय भाषा मंच हिन्दी दिवस से लेकर आगामी अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस ,21 फरवरी तक इस अभियान को चला रहा है और देश के एक हजार विश्वविद्यालय तक इस अभियान को लेकर जाने की योजना है। डॉ राजेश्वर कुमार ने कहा कि अपनी भाषा में हस्ताक्षर,अपनी भाषा में बातचीत,अपनी भाषा में पत्र व्यवहार जैसी छोटी छोटी गतिविधियों से ही बड़ा बदलाव आयेगा और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का भारतीय भाषा मंच इस कार्य के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisements

इस महत्वपूर्ण आयोजन में विश्व विद्यालय के प्रॉक्टर प्रो विनय शंकर राय,इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो राजीव कुमार, एच आर डी सी के निदेशक प्रो राजीव झा,प्रो रजनीश गुप्ता, डॉ पंकज कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ राजेश वर्मा, डॉ मनीष कुमार झा, डॉ प्रशांत कुमार राय, डॉ ललित कुमार राय सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी,प्राध्यापक और शोधार्थी उपस्थित रहे। अंत में भारतीय भाषा मंच,उत्तर बिहार के सह संयोजक डॉ मनीष कुमार झा और डॉ प्रशांत कुमार राय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.