Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 26 September : आज दिनांक 26 सितंबर 2024 को स्थानीय खुदीराम बस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के ग्रुप B का मैच चक्कर स्पोर्टिंग क्लब और अमित 11 फुटबॉल क्लब के बीच खेला जिसमें अमित 11 फुटबॉल क्लब चक्कर स्पॉटिंग क्लब को 1 शून्य से पराजित किया.

Ravi Mehta Memorial Football

आज के मैच का उद्घाटन टूर्नामेंट संयोजक सह मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के संरक्षक शैलेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी, अनिल कुमार सिंह इरशाद मलिक निलेश कुमार सिंह मोहम्मद अलीमुद्दीन के द्वारा अन्य खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया इस बार 24-25 सत्र के लिए रवि मेहता स्मृति मुजफ्फरपुर जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में कुल 18 टीम में भाग ले रही है. पिछले वर्ष लीग टूर्नामेंट में 13 टीमें खेल में भाग लिया था इस वर्ष में 5 टीमें अधिक होने के कारण दो ग्रुप में टीमों को बांट कर लीग मैच कराया जा रहा है।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

काफी बारिश के बीच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा संघर्षपूर्ण खेल खेला गया। अमित 11 फुटबॉल टीम के जर्सी नंबर 30 राजन के द्वारा खेल के 28 में मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिला दिए। खराब खेल का प्रदर्शन करने के चलते निर्णायक असगर हुसैन के द्वारा के अमित 11 फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 10 रमेश कुमार एवं चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के जर्सी नंबर17 अमन कुमार को लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर किया गया ।अमित इलेवन फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 4 करण ओरांव और चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के जर्सी नंबर 6 राजीव एवं नंबर जर्सी नंबर 9 शिवम को पीला कार्ड दिखता चेतावनी दी गई।

Advertisements

मध्यांतर तक अमित 11 फुटबॉल क्लब एक शून्य से आगे थी। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों ने संघर्षपुर खेल का प्रदर्शन किया लेकिन दोनों में से कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई खेल के समाप्ति के बाद अमित 11 फुटबॉल क्लब ने चक्कर स्पॉटिंग क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किया.


आज के मैच का निर्णायक दल के रूप में सफल संचालन असगर हुसैन मोहम्मद करार, धीरज कुमार और नितेश कुमार ने किया। टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि दिनांक 27 सितंबर 24 को मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब और स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सोकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.