Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 February : 7 फरवरी 2025 को Lalit Vijay Cup Football चतुर्थ ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच न्यू स्टार फुटबॉल क्लब बनाम विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें न्यू स्टार फुटबॉल क्लब ने विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को टाई ब्रेकर के माध्यम से चार के मुकाबले पांच गोल से पराजित कर चतुर्थ ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेता कप पर अधिकार जमाया।

Lalit Vijay Cup Final

Lalit Vijay Cup Final
Lalit Vijay Cup Final

स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में चतुर्थ ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और न्यू इंडियन स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया आज के मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में छाया देवी निदेशक प्रभात जर्दा फैक्ट्री ओवर सीज विनीता आर्य निदेशक प्रभात जर्दा फैक्ट्री ओवर सीज उदय कुमार उपाध्यक्ष ने विशिष्ट अतिथि अश्वनी खत्री अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ पंकज कुमार मुख्य संरक्षक मुजफ्फरपुर फुटबॉल संग डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज मुख्य संरक्षक मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ श्री राजेंद्र कुमार जिला खेल पदाधिकारी मुजफ्फरपुर पारस प्रसाद गुप्ता पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी श्रीमती माला भारती प्राचार्य बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल श्री राम नरेश ईश्वर उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब श्रीमती सुषमा देवी उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग ने अंकल प्रेमी यो दर्शकों के उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया

Lalit Vijay Cup Final
Lalit Vijay Cup Final
Lalit Vijay Cup Final
Lalit Vijay Cup Final

दोनों ही टीम में काफी संघर्ष पूर्ण मैच का प्रदर्शन किया लेकिन दोनों ही टीमें पूरे मैच के दौरान कोई गोल नहीं कर सके और मैच अंत में बराबरी पर समाप्त हुआ इसके पश्चात निर्णायक के द्वारा 15 मिनट का अतिरिक्त समय (7:30 मिनट का दो हॉफ)दिया गया। अतिरिक्त समय में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी।अतिरिक्त समय के बादभी गोले नहीं होने के बाद निर्णायक द्वारा टाइम ब्रेकर का सहारा लिया गया इसमें दोनों टीमों को पांच-पांच पेनल्टी शॉट मारने का मौक दिया गया ।

Advertisements
Lalit Vijay Cup

दोनों टीम के द्वारा टाइ ब्रेकर में पांच पांच पेनल्टी शॉट मारा गया जिसमें दोनों टीम चार-चार गोल करने में सफल रहे उसके बाद निर्णायक द्वारा सडन डेथ का नियम लाया गया जिसमें न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के द्वारा गोल कर दिया गया लेकिन बिहार विशाल यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के कीक को न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के गैलरक्षक ने रोक लिया और इस प्रकार न्यू स्टार फुटबॉल क्लब 4 के मुकाबले 5 गोल से विजय हुए ।खेल के समाप्ति पश्चात न्यू स्टार फुटबॉल क्लब ने बिहार विशाल यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 4 के मुकाबले 5 गोलों से पराजित कर चतुर्थ ललित विजय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता कप पर अपना अधिकार जमाया।

Lalit Vijay Cup Final
Lalit Vijay Cup Final

आज मैच के दौरान टूर्नामेंट कमेटी के द्वारा विभिन्न खेलों से जुड़े पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिसमें रयान इरशाद विजय कुमार भूपेंद्र सिंह सुश्री शालू कुमारी निलेश कुमार सेन पूनम कुमारी किलकारी प्रमुख मोहम्मद हरण प्रतिमा थापा अनिल कुमार सिंह अलीमुद्दीन दीपक कुमार राजीव कुमार सिंह विकास रंजन लखन लाल निषाद को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Lalit Vijay Cup Final
Lalit Vijay Cup Final

फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर के रूप में डॉक्टर अंजना एवं डॉक्टर सोनू ने बखूबी अपनी भूमिका निभाई ।निर्णायक के रूप में दीपक कुमार (इंडिया रेफरी) मोहम्मद करार(बिहार रेफरी)अमोद कुमार (बिहार रेफरी) इरशाद मलिक (बिहार रेफरी )ने बखूबी अपनी भूमिका निभाई।
मैच कमिश्नर के रूप में नौशादुल हसन ने अपनी भूमिका को भी बखूबी निभाई ।

Lalit Vijay Cup

मंच एवं समारोह का संचालन अजीत कुमार सिंह के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

पुरस्कार समारोह के दौरान न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 11 आरिफ खान को बेस्ट 22 के पुरस्कार के तहत₹500 नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार मोहम्मद सैनी न्यू स्टार फुटबॉल क्लब को दिया गया जिसके तहत₹2100 नगद राशि से उन्हें पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल करने का पुरस्कार गोल्डन बूट चंचल कुमार बिहार विशाल यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को दिया गया जिसके तहत₹ 2100 नगद पुरस्कार से उन्हें पुरस्कृत किया गया।

Lalit Vijay Cup

उपविजेता टीम का पुरस्कार के रूप में उपविजेता कप ,सभी खिलाड़ियों को कीट बैग प्रशस्ति पत्र और₹10000 नगद राशि से बिहार विशाल यूनाइटेड फुटबॉल क्लब फुटबॉल टीम को पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम का पुरस्कार के रूप में विजेता कप ,सभी खिलाड़ियों को कीट बैग,प्रशस्ति पत्र एवं 15000 रुपए नगद राशि से न्यू स्टार फुटबॉल क्लब को पुरस्कृत किया गया ।विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दिया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.