Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 February : Mera Yuva Bharat कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार के पाँच जिलों से 35 प्रतिभागी और 2 एस्कॉर्ट अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल रवाना हुए। मुजफ्फरपुर से सात युवा शामिल।

Mera Yuva Bharat कार्यक्रम मुजफ्फरपुर से सात युवा शामिल

Mera Yuva Bharat (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के अंतर्गत आयोजित अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिहार के पाँच जिलों — पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और वैशाली — से कुल 35 प्रतिभागी एवं 2 एस्कॉर्ट कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल (उत्तराखंड) के लिए रवाना हुए।

Mera Yuva Bharat  मुजफ्फरपुर से सात युवा शामिल
Mera Yuva Bharat मुजफ्फरपुर से सात युवा शामिल

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश की सांस्कृतिक विविधता से जोड़ना, उनमें नेतृत्व कौशल विकसित करना तथा अनुभव आधारित सीख प्रदान करना है। इस पहल के माध्यम से युवाओं में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भागीदारी की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Advertisements

मुजफ्फरपुर जिले से इस कार्यक्रम में सात प्रतिभागी — विनीत कुमार सिंह, प्रिंस कुमार, संजीत कुमार, विवेक कुमार, शुभम रानी, गौतम कुमार झा एवं विकास कुमार — शामिल हुए हैं। वहीं एस्कॉर्ट के रूप में चंदन कुमार साथ गए हैं।

उप निदेशक माय भारत सह जिला युवा अधिकारी, मुजफ्फरपुर ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल अनुभव और सफल सहभागिता की कामना की।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.