Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 February : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेले गए 5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament के फाइनल में स्पोर्ट्स क्लब हर्नाटांड़ ने नासा फुटबॉल क्लब सिवान को 2–0 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती।

5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament Final

मुजफ्फरपुर के स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 7 फरवरी 2026 को खेले गए पांचवीं ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब हर्नाटांड़ ने नासा फुटबॉल क्लब सिवान को 2–0 से पराजित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament Final
5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament Final

फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर नगर के विधायक श्री रंजन कुमार, गायघाट की विधायक श्रीमती कोमल सिंह, बोचहां की विधायक श्रीमती बेबी कुमारी तथा विधान परिषद सदस्य श्री बंशीधर बृजवासी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती छाया देवी, डॉ. मोनालिसा (उपमेयर, मुजफ्फरपुर), पंकज कुमार (निदेशक, जीडी मदर स्कूल) सहित कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisements
5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament Final
5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament Final

टूर्नामेंट कमेटी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों को बुके, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। खेल के 9वें मिनट में स्पोर्ट्स क्लब हर्नाटांड़ के जर्सी नंबर 14 वाजिद ने गोल कर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 12वें मिनट में सूरज कुमार (जर्सी नंबर 11) ने दूसरा गोल कर बढ़त 2–0 कर दी। मध्यांतर तक हर्नाटांड़ की टीम दो गोल से आगे रही।

5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament Final
5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament Final
5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament Final
5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament Final

मध्यांतर के बाद दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई अतिरिक्त गोल नहीं हो सका और अंततः स्पोर्ट्स क्लब हर्नाटांड़ ने 2–0 से मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

Lalit Vijay Memorial Football
Lalit Vijay Memorial Football

पुरस्कार वितरण में सूरज कुमार को टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर तथा गोल्डन बूट पुरस्कार प्रतीक चिन्ह और ₹1100 नगद राशि के साथ प्रदान किया गया। वाजिद आलम को बेस्ट-22 का पुरस्कार प्रतीक चिन्ह और ₹500 नगद राशि के साथ दिया गया, जबकि अमित कुमार को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार प्रतीक चिन्ह और ₹1100 नगद राशि के साथ सम्मानित किया गया।

5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament Final
5th Lalit Vijay Memorial Football Tournament Final

मैच में निर्णायक की भूमिका राहुल कुमार ने निभाई, जबकि सहायक निर्णायक के रूप में दीपक कुमार और नीतीश कुमार तथा फोर्थ ऑफिशियल के रूप में रमेश कुमार रहे। फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में डॉ. रितेश रंजन ने अपनी सेवाएं दीं।

विजेता टीम स्पोर्ट्स क्लब हर्नाटांड़ को विजेता ट्रॉफी के साथ ₹15000 नगद पुरस्कार तथा उपविजेता नासा क्लब सिवान को ट्रॉफी के साथ ₹10000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद सचिव अनिल कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.