Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 February : Raj Kumar Goenka Memorial Chess के विजेता बने दरभंगा के जयेश मिश्रा, मुजफ्फरपुर के विजेंद्र कुमार को ब्यूकोल्ज अंक कम होने के कारण उपविजेता से संतोष करना पड़ा.

Raj Kumar Goenka Memorial Chess

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में नया टोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में राजकुमार गोयनका मेमोरियल ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में 9 जिलों (मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, पटना, वैशाली, सीतामढ़ी, बेगूसराय एवं शिवहर) से 16 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित कुल 43 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Advertisements
Raj Kumar Goenka Memorial Chess
Raj Kumar Goenka Memorial Chess

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता रैपिड फॉर्मेट एवं 6 चक्रों में आयोजित हुई। प्रतियोगिता के विजेता का फैसला उस समय रोमांचक स्थिति में पहुंच गया जब दरभंगा के जयेश मिश्रा एवं मुजफ्फरपुर के विजेंद्र कुमार अंतिम चक्र की बाजी के बाद भी अपराजित रहते हुए 5.5-5.5 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहें थे। टाईब्रेकर के बाद 1 ब्यूकोल्ज अंक से पिछड़ने के कारण विजेंद्र कुमार को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा एवं जयेश मिश्रा को विजेता घोषित किया गया।

Raj Kumar Goenka Memorial Chess
Raj Kumar Goenka Memorial Chess

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि गौरव गोयनका, विशिष्ट अतिथि गुड्डू शाही, संघ के उपाध्यक्ष उदय कुमार विकल, फिडे आर्बिटर शाहिद हुसैन एवं डॉ रवींद्र कुमार ने विजेताओं को ईनामी राशि, ट्रॉफी एवं मेडल्स से सम्मानित किया।

Raj Kumar Goenka Memorial Chess

इससे पूर्व प्रतियोगिता का पारंपरिक उद्घाटन संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन एवं डॉ अनवर हुसैन ने शतरंज की बाजी चलकर किया। मंच संचालन अभिषेक सोनू एवं धन्यवाद ज्ञापन राजीव कुमार रंजन ने किया।

अंतिम चक्र के प्रमुख मुकाबलों में प्रथम बोर्ड पर मुजफ्फरपुर के विजेंद्र कुमार (5.5 अंक) एवं दरभंगा के जयेश मिश्रा (5.5 अंक) के बीच बाजी ड्रॉ रही। दूसरे बोर्ड पर दरभंगा के अनुभव मिश्रा(5 अंक) ने पश्चिम चंपारण के शाहिद हुसैन(4 अंक) को, तीसरे बोर्ड पर दरभंगा के आर्यन कुमार (5 अंक) ने पटना के हर्ष भारती (4 अंक) को, चौथे बोर्ड पर मुजफ्फरपुर के अर्णव राज (4 अंक) ने मुजफ्फरपुर के राजीव रंजन (3.5 अंक) को एवं पांचवें बोर्ड पर दरभंगा के आदर्श कुमार (3.5 अंक) एवं मुजफ्फरपुर के आदर्श राज (3.5 अंक) के बीच बाजी ड्रॉ रही।

मुख्य परिणाम
प्रथम स्थान – जयेश मिश्रा
द्वितीय स्थान – विजेंद्र कुमार
तृतीय स्थान – अनुभव मिश्रा
चतुर्थ स्थान – आर्यन कुमार
पांचवां स्थान – शाहिद हुसैन
छठा स्थान – हर्ष भारती
सातवां स्थान – ऋतिक कुमार
आठवां स्थान – रोहन कुमार
नौवां स्थान – मनीषा यादव
दसवां स्थान – कार्तिक कुमार

बेस्ट महिला
प्रथम स्थान – कशिश मिश्रा
द्वितीय स्थान – स्वाति कुमारी
तृतीय स्थान – मेधा कुमारी

अंडर 15 बालक
प्रथम स्थान – आदर्श राज
द्वितीय स्थान – त्रिशांत कुमार
तृतीय स्थान – रयान अनवर

अंडर 15 बालिका
प्रथम स्थान – वान्या श्रीवास्तव

अंडर 11 बालक
प्रथम स्थान – अर्णव राज
द्वितीय स्थान – उत्कर्ष कर्ण
तृतीय स्थान – प्रांजल प्रखर

अंडर 11 बालिका
प्रथम स्थान – आरोम्य रंजन

अंडर 9 बालक
प्रथम स्थान – आदर्श कुमार
द्वितीय स्थान – लक्ष्य रंजन
तृतीय स्थान – उज्ज्वल कर्ण

अंडर 9 बालिका
प्रथम स्थान – भानु रंजन
द्वितीय स्थान – समायरा संतोष

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.