Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 23 October : आज दिनांक 23 10 24 को Ravi Mehta Memorial Football प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले गए पहले मैच में युग सृजन फुटबॉल क्लब और मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के बीच मैच एक एक गोल से बराबरी पर रहा।दूसरे मैच में अमित इलेवन फुटबॉल क्लब ने मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football

आज दिनांक 23 10 24 को लीग टूर्नामेंट का 21वा और आज का पहला मैच युग सृजन फुटबॉल क्लब एवं मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी टीम के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने एक दूसरे के विरुद्ध एक-एक गोल किया युग सृजन की ओर से जर्सी नंबर 14 मोहम्मद रकीब ने खेल के 38 में मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक शून्य से बढ़त दिला दिए ।

खेल के दूसरे हाफ में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी ने पलटवार किया और उसके जर्सी नंबर 5 रितेश रंजन ने खेल के 59 मिनट में गोल कर स्कोर एक एक गोल से बराबरी पर कर दिया खेल के समाप्ति पर दोनों टीम का स्कोर एक-एक गोल से बराबरी पर रहा।

Advertisements
Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football


लीग टूर्नामेंट का 22 वा और आज का दूसरा मैच मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब और अमित 11 फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों के द्वारा काफी संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन खेल के दूसरे हॉफ में अमित 11 के जर्सी नंबर 10 करण ओरांव के द्वारा खेल के 65वें मिनट में अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया गया जो अंत तक बरकरार रहा खेल के समाप्ति होने पर अमित 11 फुटबॉल क्लब में मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर दिया।


आज के पहले मैच में निर्णायक के रूप में मोहम्मद करार सहायक निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन और दीपक कुमार 2 प्रतिनियुक्ति थे।
आज के दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में अजीत कुमार सहायक निर्णायक के रूप में सुरेश महतो और समीम उल हक प्रतिनियुक्ति थे।


दिनांक 24 10 24 को लीग टूर्नामेंट में दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच बैरिया स्पोर्टिंग क्लब और एम आई टी फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा एवं दूसरा मैच विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और जागृति फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.