Headlines

B.R.A. Bihar University VC Prof. Dinesh Chandra Rai द्वारा ‘अपना घर आश्रम’ में जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र वितरण

Bihar University VC
Advertisements

Muzaffarpur 2 November : B.R.A. Bihar University VC कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वाराणसी स्थित ‘अपना घर आश्रम’ में जरूरतमंदों के बीच भोजन और वस्त्रादि का वितरण किया.

B.R.A. Bihar University VC Prof. Dinesh Chandra Rai

B.R.A. Bihar University VC Prof. Dinesh Chandra Rai
B.R.A. Bihar University VC Prof. Dinesh Chandra Rai

इस कार्यक्रम में उनके परिजनों ने भी भाग लिया. इस पहल से कुलपति प्रो राय ने समाज के प्रति समर्थन और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया. मौके पर कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय ने कहा कि वे खुद को सौभाग्यशाली मानते है कि उनको इनकी सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है. हमें हमेशा उन लोगों की मदद करनी चाहिए जो आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से कमजोर हैं.

B.R.A. Bihar University VC Prof. Dinesh Chandra Rai
B.R.A. Bihar University VC Prof. Dinesh Chandra Rai

यह पहल न केवल जरूरतमंदों के जीवन में खुशी लाने का प्रयास था, बल्कि समाज में सामाजिक एकता और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक प्रयास था. कुलपति प्रो राय ने कहा कि त्योहारों के मौसम के दौरान खुशियों को बांटने का अपना महत्व है, यह समय न केवल उत्सव मनाने का है, बल्कि एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियों को बांटने का भी है. उन्होंने कहा कि ऐसे मौकों पर हम सभी को एकजुट होकर अपने समुदाय और समाज के लिए सकारात्मकता और प्रेम का संदेश फैलाना चाहिए.

कुलपति प्रो राय ने कहा कि आश्रम में रहने वाले लोग अक्सर समाज से हाशिए पर होते हैं, ऐसे में उन्हें यह अनुभव कराना जरूरी है कि वे अकेले नहीं हैं और समाज का सहयोग उनके साथ है. दीवाली के अवसर पर इनके साथ समय बिताने से उन्हें उम्मीद और शक्ति मिलती है, जो उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद कर सकती है.

अंत में कुलपति प्रो राय ने अपना घर आश्रम के प्रबंध समिति का आश्रम के प्रबुद्धजनों की सेवा का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया. मौके पर श्रीमती विभा राय, डॉ धीरेंद्र कुमार राय सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *