Muzaffarpur 23 September : RBBM College मुजफ्फरपुर में एनएसएस स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर कार्यक्रम हुआ। छात्राओं को प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सम्मानित किया गया।
RBBM College में एनएसएस स्थापना दिवस
RBBM College, मुजफ्फरपुर के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर बुधवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन में एनएसएस के उद्देश्यों, सामाजिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान के महत्व पर छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धनंजय झा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से अनुशासित जीवन अपनाने के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदारी समझने और सेवा भावना के साथ कार्य करने का अवसर प्रदान करता है।

मुख्य अतिथि प्रो. बी. के. जायसवाल ने एनएसएस की स्थापना और इसके सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता और रक्तदान जैसे विषयों को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए छात्राओं को इन अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिला सम्मान
कार्यक्रम में आयोजित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में रीचा ने प्रथम, सौम्या ने द्वितीय और रक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में आफरीन प्रथम, रीचा द्वितीय और सौम्या तृतीय स्थान पर रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को भी मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सामूहिक नृत्य और संगीत ने बांधा समां
कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में छात्राओं ने सामूहिक नृत्य, जट-जटिन नृत्य और एकल संगीत की प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने बिहार की लोक संस्कृति और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रामबृक्ष बेनीपुरी महिला कॉलेज में मंगलवार को रेड एफएम के सौजन्य से टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया . https://t.co/g5JCu7cllW #Muzaffarpur #redfm@brabu_ac_in pic.twitter.com/MV9FXJB8ln
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 15, 2026
इस अवसर पर संस्कृत विभाग के प्रो. महेश्वर प्रसाद सिंह, अन्नू मैम, चेतना मैम, मंजुल मैम, पूजा मैम, कंचन मैम, अफरोज सर सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.