Chanpatiya 23 September : Chanpatiya Degree College में दिनकर जयंती पर संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने राष्ट्रकवि के साहित्य, विचारों और युवा पीढ़ी के लिए उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा की।
Chanpatiya Degree College दिनकर जयंती
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर 23 सितंबर 2026 को Chanpatiya Degree College में हिंदी विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिनकर के साहित्य, राष्ट्रचेतना, सामाजिक सरोकार और समकालीन संदर्भों में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा हुई। महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी संगोष्ठी में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष जीतेश्वर कुमार पांडेय ने राष्ट्रकवि दिनकर के व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर विचार रखते हुए कहा कि दिनकर केवल राष्ट्र-निर्माण की चेतना को स्वर देने वाले कवि ही नहीं थे, बल्कि साहित्य के माध्यम से सत्ता और व्यवस्था के सामने सवाल रखने वाले निर्भीक विचारक भी थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में दिनकर के विचारों की प्रासंगिकता बनी हुई है और उनकी रचनाएं समाज को सजग रहने की प्रेरणा देती हैं।


हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका नंदिनी गिरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिनकर की विचारधारा और साहित्य आज की युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का कार्य कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से दिनकर के आदर्शों, विचारों और साहित्य में निहित जीवन मूल्यों को समझने तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सुमन ने दिनकर की प्रसिद्ध कृति ‘रश्मिरथी’ के प्रसंगों का उल्लेख किया। उन्होंने अतीत और वर्तमान की परिस्थितियों की तुलना करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों का साहस, निर्भीकता और दृढ़ संकल्प के साथ सामना करने की प्रेरणा दी। उन्होंने दिनकर के साहित्य को संघर्ष, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना से जोड़कर विद्यार्थियों के लिए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
MDDM College में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर काव्य-पाठ और भाषण प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा https://t.co/qjpuhZT23t #Muzaffarpur #dinkar @brabu_ac_in pic.twitter.com/82Re4HVUg1
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 23, 2026
कार्यक्रम में इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष कौशल्या कुमारी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अब्दुल मुईद, सौरभ कुमार दुबे, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रियंका फ्रांसिस, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष रुचि कुमारी तथा समाजशास्त्र विभाग की सहायक अध्यापिका वर्षा कुमारी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संगोष्ठी में विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सार्थक बनाया।


Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.