www.goltoo.in

Ravi Mehta Memorial Football में मुकाबला इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड और गुरु फुटबॉल क्लब के बीच

November 11, 2024 | by Goltoo

goltoo-97

Muzaffarpur 11 November : आज दिनांक 11 11 24 को स्थानीय खुदीराम बस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब और गुरु फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला एक एक गोल से ड्रॉ रहा।

Ravi Mehta Memorial Football

आज दिनांक 11 11 24 को लीग टूर्नामेंट का 33 वा मैच और आज का पहला मैच न्यू स्टार फुटबॉल क्लब एवं स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सोकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाना था लेकिन स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल टीम के मैदान में खेल के लिए नहीं आने के कारण न्यू स्टार फुटबॉल क्लब को वॉक ओवर देते हुए जीत का पूर्ण अंक दे दिया गया।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football में मुकाबला इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड और गुरु फुटबॉल क्लब के बीच


लीग टूर्नामेंट का 34 वा मैच और आज का दूसरा मैच इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड फुटबॉल क्लब एवं गुरु फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अश्वनी खत्री ने उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह उपाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, राकेश कुमार पासवान, इरशाद मलिक एवं अन्य खेल प्रेमियों के उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।


खेल के नौ में मिनट में इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब टीम के जर्सी नंबर 9 अल्ताफ इमाम के द्वारा अपने टीम के लिए पहला गोल किया गया एवं अपने टीम को एक शून्य से आगे कर दिया। मध्यांतर तक इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब की टीम एक शून्य से आगे थी।


मध्यांतर के पश्चात गुरु फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 15 आदर्श रंजन के द्वारा मध्यांतर के तुरंत दूसरे मिनट में अपने टीम के लिए कॉल कर दिया गया और स्कोर को एक-एक से बराबरी कर दिया गया खेल के अंत में दोनों टीम एक-एक गोल से बराबरी पर रहे ।


आज के मैच में निर्णायक के रूप में मोहम्मद अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में समीम उल हक उर्फ पप्पन एवं मणिराज ने अपनी भूमिका निभाई।
लीग टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 12 11 को एम आई टी फुटबॉल क्लब बनाम रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all