Headlines

Muzaffarpur की आदिश्री का चयन बिहार अंडर-15 क्रिकेट टीम में

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 18 November : Muzaffarpur की आदिश्री अग्रवाल का चयन बिहार अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। इस खबर की पुष्टि मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बिहार टीम BCCI Womens U15 One Day Trophy 2024-25 शिमोगा कर्नाटक के लिए 17 November फ्लाइट से रवाना हो चुकी है।

Muzaffarpur की आदिश्री

१७ नवंबर को मोइनुल हक़ स्टेडियम में बिहार टीम सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन हुआ था जिसमे अदिश्री का चयन किया गया.

Muzaffarpur की आदिश्री with her coach Chandan Chakraborty
Adishree with her coach Chandan Chakraborty

बिहार टीम को ग्रुप A में रखा गए है और बिहार का पहला मैच 19 नवंबर को KSCA कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जायगा.

SKJ Law College
Bihar U15 Cricket Team at Patna Airport

अदिश्री के कोच चंदन चक्रवर्ती ने जानकारी दी कि आदिश्री ने उनकी देखरेख में अभ्यास करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। आदिश्री नियमित रूप से जिला स्कूल मैदान में अभ्यास करती हैं और उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

SKJ Law College

आदिश्री के चयन पर मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष रचना शर्मा, उपाध्यक्ष निशांत नीरज, संयुक्त सचिव अभय शाही, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार समेत रवि शंकर शर्मा, उदय शंकर शर्मा, डॉ. राजेश कुमार, पूर्व क्रिकेटर अभिजीत तिवारी, अरविंद कुमार, मुकेश चंद्रवंशी, दिनेश कुमार, रतनदीप, जय प्रकाश, सुमित विमल, जयंत डे, और विजय कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

इस उपलब्धि ने न केवल आदिश्री को गर्व महसूस कराया है, बल्कि मुजफ्फरपुर जिले के क्रिकेट प्रेमियों को भी उत्साहित किया है। उम्मीद है कि आदिश्री आने वाले मैचों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगी।