Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 November : B.R.A. Bihar University बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में “योग थ्योरी एंड थेरेपी” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा।

Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग

B.R.A. Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग में "योग थ्योरी एंड थेरेपी" पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
B.R.A. Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग में “योग थ्योरी एंड थेरेपी” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

संगोष्ठी की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की बैठक विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के शिक्षक कक्ष में हुई।
आयोजन सचिव डॉ राजेश्वर सिंह ने संगोष्ठी की तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि “योग: थ्योरी एंड थेरेपी” विषय पर 12 एवं 13 दिसंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी में देश के कोने-कोने से प्रख्यात योगाचार्य, चिकित्सक, हृदय रोग विशेषज्ञ, विश्व प्रसिद्ध विषयविद, आचार्य, योगानवेषक एवं शोधार्थी भाग लेंगे। योगाचार्यों द्वारा दो दिनों तक योग के सिद्धांत और चिकित्सा पर वृहत चर्चा होगी। इसके साथ ही योग विषय पर शोध के विभिन्न आयामों पर भी केंद्रित विचार की प्रस्तुति होगी।
इस अवसर पर योग विशेषांक स्मारिका का भी विमोचन होगा।

Advertisements


बैठक में विभागाध्यक्ष डॉ एल के साह, कॉलेज निरीक्षक डॉ राजीव कुमार, प्राचार्य डॉ अभय कुमार सिंह, डॉ सरोज कुमार वर्मा, डॉ पयोली, सीनेटर डॉ रेनू बाला, डॉ रमेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ हिमांशु शेखर, डॉ सुमंत कुमार शुक्ला, डॉ अनुराधा सिंह, डॉ श्याम किशोर सिंह, प्रो राजेश कुमार सिन्हा, प्रो टी पी सिंह, डॉ रवि शेखर, डॉ हरिशंकर एवं डॉ ललित किशोर उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.