www.goltoo.in

RDS College रसायन शास्त्र विभाग में फार्मा कंपनी द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप

December 17, 2024 | by Goltoo

goltoo-88

Muzaffarpur 17 December : RDS College के रसायन शास्त्र विभाग में फार्मा कंपनी द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप में आकर्षक पैकेज के साथ 25 छात्र -छात्राओं का चयन किया गया।

RDS College Placement Cell

इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री एवं रसायन शास्त्र से स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास छात्र-छात्राओं को फार्मा कंपनी द्वारा प्लेसमेंट किया गया।

RDS College रसायन शास्त्र विभाग में फार्मा कंपनी द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप
RDS College रसायन शास्त्र विभाग में फार्मा कंपनी द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप

प्लेसमेंट से पूर्व प्रथम सत्र में रसायन शास्त्र विभाग एवं फार्मा कंपनी के द्वारा “केमिस्ट्री फेस्ट” का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों के लिए विज्ञान गेम, क्विज, निबंध, रसायन शास्त्र की कहानी एवं रसायन शास्त्र का मानव जीवन में उपयोग आदि विषयों पर केंद्रित वर्कशॉप कराया गया।

RDS College रसायन शास्त्र विभाग में फार्मा कंपनी द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप
RDS College रसायन शास्त्र विभाग में फार्मा कंपनी द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप

वर्कशॉप में मुख्य अतिथि कॉलेज निरीक्षक विज्ञान डॉ अरविंद कुमार, छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ एम एन रजवी , डॉ राजेश कुमार,डॉ हसन रजा, डॉ सौरभ राज, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ अंजनी शुक्ला, डॉ प्रेमलता, डॉ दिनेश तिवारी, डॉ शैलेश, श्री निर्मल कुमार शर्माने शिरकत किया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में फार्मा कंपनी द्वारा छात्रों का आकर्षक पैकेज के साथ प्लेसमेंट किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने प्लेसमेंट पाए छात्र-छात्राओं को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

RELATED POSTS

View all

view all