www.goltoo.in

East Zone Inter-University Women’s Basketball Championship 2024 : 4th Days Report

December 29, 2024 | by Goltoo

goltoo-2024-12-29T205932.526

Muzaffarpur 29 December : बी.आर.ए.बी.यु बिहार यूनिवर्सिटी के मेजबानी में दिनांक 26से 30 दिसंबर तक आयोजित East Zone Inter-University Women’s Basketball Championship 2024 ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी विमेंस बास्केटबॉल चैंपियनशिप की चौथे दिन लीग मैच के कुल चार मैच खेले गए।

Inter-University Women’s Basketball Championship 2024

सभी मैच बहुत ही रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण रहा,जहां सभी टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

East Zone Inter-University Women's Basketball Championship 2024
East Zone Inter-University Women’s Basketball Championship 2024

Women's Basketball Championship
East Zone Inter-University Women's Basketball Championship 2024
East Zone Inter-University Women’s Basketball Championship 2024

पहले लीग मैच में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कलकत्ता विश्वविद्यालय को 63-39 से पराजित किया। वहीं दूसरे लीग मैच में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने उत्कल विश्वविद्यालय को 53-18 के बड़े अंतर से पराजित किया।

Women's Basketball Championship

तीसरे लीग मैच में कलकत्ता विश्वविद्यालय ने उत्कल विश्वविद्यालय को कड़े मुकाबले में 44-39 के स्कोर से हराकर जीत दर्ज की। आज का चौथा और अंतिम मुकाबले में हेम चंद्र यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी वाराणसी को 68-46 से पराजित किया। इन मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित किया और खेल के प्रति जोश और उत्साह को बनाए रखा।

आज के मैचों में विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर अरविंद कुमार इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज साइंस बी.आर.ए.बी.यू बिहार यूनिवर्सिटी, विनोदानंद मिश्रा सीनियर एडवोकेट हाई कोर्ट पटना,डॉ आई बी लाल एच ओ डी कंप्यूटर साइंस एल एन मिश्रा कॉलेज,डॉ शंकर कुमार सिंह झा प्रो. फाइनेंस एल एन मिश्रा कॉलेज, प्रो.बि एस राय प्रॉक्टर बी.आर.ए.बी.यू बिहार यूनिवर्सिटी, डॉ अनिता सिंह प्रिंसिपल आर. डी.एस कॉलेज, डॉ अमर बहादुर शुक्ला, राजेश कुमार एक्यूटिव इंजीनियर बी.आर.ए.बी.यू बिहार यूनिवर्सिटी,सुजीत कुमार सीनियर मैनेजर यूनियन बैंक,कमल किशोर डायरेक्टर प्राइमस स्कूल ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया।

RELATED POSTS

View all

view all