Headlines

RDS College में Savitribai Phule देश की पहली महिला शिक्षिका ‘सावित्रीबाई फुले’ की 194वीं जयंती मनाई गई

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 3 January: RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय के भूगोल विभाग के तत्वावधान में देश की पहली महिला शिक्षिका ‘सावित्रीबाई फुले’ की 194वीं जयंती मनाई गई। शिक्षक और छात्रों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर प्रेरणादाई व्यक्तित्व के रूप में याद किया।

RDS College में Savitribai Phule की 194वीं जयंती मनाई गई

इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए भूगोल विभाग की अध्यक्षा डॉ आयशा जमाल ने कहा कि समाज में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने में उनका अहम योगदान है। एक जमाने में जब महिलाओं को घर की चार दिवारी में कैद रखा जाता था, सावित्रीबाई फुले ने समाज के रूढ़िवादी मान्यताओं को चुनौती देते हुए नारी सशक्तिकरण की आवाज को बुलंद किया। महज नौ वर्ष की उम्र में विवाह बंधन में बंधी सावित्रीबाई ने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर समाज सुधार के लिए कई बड़े काम किये।

Savitribai Phule देश की पहली महिला शिक्षिका

देश की पहली महिला शिक्षिका थी ‘सावित्रीबाई फुले’: डॉ आयशा

SKJ Law College

प्रो नवीन कुमार ने कहा कि सावित्रीबाई ने सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि उन लोगों के लिए भी आवाज उठाई जिन्हें समाज में कमतर समझा जाता था। उन्होंने जाति- पाति, छुआछूत और विधवाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी।

  RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय के भूगोल विभाग के तत्वावधान में देश की पहली महिला शिक्षिका 'सावित्रीबाई फुले' की 194वीं जयंती मनाई गई।
RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय के भूगोल विभाग के तत्वावधान में देश की पहली महिला शिक्षिका ‘सावित्रीबाई फुले’ की 194वीं जयंती मनाई गई।

डॉ गणेश कुमार शर्मा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले महिला सशक्तिकरण की प्रणेता थीं। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को हमेशा याद किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब समाज में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का अभियान पूरा होगा। उनके मिशन को सफल बनाना हमलोगों का दायित्व है। सावित्रीबाई फुले केवल नाम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण की सच्ची कहानी है।

अन्य वक्ताओं में डॉ सुमन लता, डॉ ललित किशोर, एवं डॉ मनीष कुमार शर्मा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
छात्र-छात्राओं में मंजय, राहुल, रितिका रानी, मोनिका, अभिलाषा, प्रियांशु राज, सोनाली, चीकू कुशवाहा, प्रिंस, गौतम, रितिक रौशन, प्रकाश, रोहित, पंकज, विशाल एवं श्री लालदेव जी ने सावित्रीबाई फुले के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ गणेश कुमार शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ ललित किशोर ने किया।