Sports
Advertisements

Muzaffarpur 17 January : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur Cricket League जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग चरण में बबलू 11 क्रिकेट क्लब ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गायत्री क्रिकेट क्लब को 99 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ बबलू 11 क्रिकेट क्लब ने पूर्ण अंक अर्जित किए।

Muzaffarpur Cricket League

स्थानीय पुलिस लाइन के खेल मैदान में खेले गए जिला क्रिकेट लीग सुपर लीग के मुकाबले में बबलू 11 क्रिकेट क्लब ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 99 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बबलू 11 क्रिकेट क्लब ने 29.3 ओवर में 177 रन बनाए। टीम के लिए सौरभ संकल्प ने 33, कृष्णकांत ने 30, साहिल ने 25, मिट्ठू ने 15, दिव्य प्रकाश ने 12, राहुल ने 11 और चंदन ने 11 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।

Advertisements

गायत्री क्रिकेट क्लब की ओर से अमर ने 4, ऋतिक ने 3, कुणाल ने 2 और रंजन ने 1 विकेट झटके।

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League: चंदन चक्रवर्ती हुए मैन ऑफ द मैच।

चंदन चक्रवर्ती हुए मैन ऑफ द मैच

जवाब में गायत्री क्रिकेट क्लब 16.3 ओवर में 78 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए मनीष ने सर्वाधिक 22 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

बबलू 11 क्रिकेट क्लब की गेंदबाजी में चंदन चक्रवर्ती ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि दिव्य प्रकाश और विक्रांत ने 2-2 तथा अनु ने 1 विकेट झटका।

मैन ऑफ द मैच का खिताब चंदन चक्रवर्ती को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया। रवि कुमार और सचिन कुमार अंपायर की भूमिका में रहे, जबकि स्कोरर उज्जवल थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.