Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 January : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ सौरभ राज राष्ट्रीय सेवा योजना के नये कार्यक्रम पदाधिकारी बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

RDS College के डॉ सौरभ

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी बनने पर प्राचार्य कक्ष में उनका स्वागत किया गया।

RDS College के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी बने डॉ सौरभ
RDS College के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी बने डॉ सौरभ

प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ सौरभ के नेतृत्व में एनएस एस इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से कॉलेज एक नई ऊंचाई को प्राप्त करेगा।
पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और सहयोग डॉ सौरभ को हमेशा मिलता रहेगा। ज्ञात हो कि डॉ पयोली का स्थानांतरण पीजी विभाग में होने से यह पद रिक्त हो गया था।

Advertisements
RDS College के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी बने डॉ सौरभ
RDS College के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी बने डॉ सौरभ

स्वागत के मौके पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी डॉ सौरभ राज ने कहा कि कॉलेज के एनएसएस इकाई को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी। सूचीबद्ध कार्यक्रमों के जरिए कॉलेज परिसर में अनवरत कार्यक्रम कराए जाएंगे। एनएसएस इकाई कॉलेज के सभी विभागों से जुड़कर कार्यक्रम संपादित करेगा। छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास पर भी बल दिया जाएगा।

मौके पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ एम एन रजवी, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, डॉ पयोली, डॉ सुमन लता, डॉ आयशा जमाल, डॉ जयदीप घोष, डॉ राजेश कुमार, डॉ अनुराधा पाठक, डॉ चौधरी संजय कुमार सिंह, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ गणेश कुमार शर्मा, श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्री पंकज भूषण, राजेश कुमार गोल्टू, कुमारी निधि, रूपेश कुमार झा, मनीष कुमार, चंदन कुमार आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.