www.goltoo.in

SKJ Law College बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

January 31, 2025 | by Goltoo

goltoo-2025-01-31T220309.0271-1

Muzaffarpur 31 January : SKJ Law College एसकेजे लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर में ३१ जनवरी २०२५ को महाविद्यालय परिवार द्वारा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 64वीं स्मृति दिवस मनाई गई। इस अवसर पर श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने माल्यार्पण किया। इसके उपरांत एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

SKJ Law College

इस संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के निदेशक प्रो. जयंत कुमार ने किया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्रीकृष्ण सिंह के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सच्चे अर्थों में एक कुशल प्रशासक, समाजसेवी तथा विलक्षण प्रतिभा के धनी थे।

SKJ Law College बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई
SKJ Law College बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी ने श्रीकृष्ण बाबू को स्मरण करते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रत्येक वर्ष उनकी याद में कार्यक्रम करता है, जिससे उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करने से विशेष रूप से युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी।

SKJ Law College बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई
SKJ Law College बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

उपप्राचार्य प्रो. ब्रजमोहन आजाद ने श्रीकृष्ण बाबू के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके बारे में जितना कहा जाए, कम ही होगा। उनके द्वारा बिहार के बहुआयामी विकास में दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

SKJ Law College

इसके अतिरिक्त संगोष्ठी सभा को संबोधित करने वालों में महाविद्यालय के शिक्षकों में प्रो रत्नेश कुमार,डॉ एसपी चौधरी, प्रो पंकज कुमार,डॉक्टर रवि रंजन राय, प्रो आशुतोष कुमार, प्रोफेसर आर ए सहाय,प्रोफेसर प्रेरणा कश्यप, प्रो दीक्षा शशि,प्रो मधु कुमारी, डॉ सत्यव्रत,प्रोफेसर बृजेश कुशवाहा, प्रोफेसर आशीष कुमार, श्री उज्जवल कुमार, श्री प्रेमभूषण,श्री बिट्टू कुमार, सोनू आदि उपस्थित रहे.

इस संगोष्ठी सभा में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संगोष्ठी सभा का संचालन प्रो पंकज कुमार,तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ एसपी चौधरी, द्वारा किया गया।

RELATED POSTS

View all

view all