www.goltoo.in

Muzaffarpur Crime News : सागर रेडीमेड मुजफ्फरपुर के बहादुर के स्टाफ ने लाखों रुपए लूटने से बचाए

May 30, 2022 | by Goltoo

IMG-20220530-WA0094

Muzaffarpur 30 May : सागर रेडीमेड मुजफ्फरपुर के बहादुर के स्टाफ ने लाखों रुपए लूटने से बचाए. सागर रेडीमेड मुजफ्फरपुर के स्टाफ की बहादुरी से लाखों रुपए लूटने से बचें. मुजफ्फरपुर के टाउन थाना के पास कॉलेजिएट गली में आज दोपहर में दिनदहाड़े अपराधियों ने लाखों रुपए लूटने की कोशिश की.

Sagar Readymade Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर मोतीझील स्थित सागर रेडीमेड के स्टाफ रमेश कुमार अपने साथी आमोद के साथ रुपए जमा करने बैंक के लिए निकले थे. अपराध के लिए पसंदीदा जगह बनती जा रही बीवी कॉलेजिएट गली में अपराधियों ने रमेश से 17 लाख रुपए लूटने की कोशिश की. रमेश और उसका साथी अमोद लुटेरों से लोहा लेने लगे. 1 मिनट से भी कम समय में दोनों अपराधियों से भिड़कर रुपयों को लूटने से बचाया. रमेश कुमार के धक्के से अपराधी गिर गए और लूट में असफल होते देख दहशत फैलाने के लिए अपराधी फायरिंग करने लगे. इसी बीच कुछ लोग जमा हो चुके थे फायरिंग होते ही जमा हो गए. मोतीझील व्यस्त मार्केट है और अभी तो पानी लगा है और ढेर सारे गड्ढे भी हैं.

क्योंकि मोतीझील होकर भागने का रास्ता नहीं है तो सभी अपराधी हथियार दिखाते हुए जवाहरलाल रोड की तरफ निकले. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों की संख्या 4 थी. चारों अपराधी लूटनाअसफल होते देख फायरिंग करते हुए भाग निकले. सागर रेडीमेड शोरूम के स्टाफ ने बताया अभी 3 दिनों के कलेक्शन थे और बड़ी रकम थी. पंकज मार्केट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जा रहे थे.


बीवी कॉलेजिएट गली जो अपराधियों का पसंदीदा जगह बनते जा रहा है, थोड़े सुनसान होने की वजह से दो अपराधियों ने रमेश को कनपटी पर पिस्टल लगा दी, रुपयों भरा बैग छीनने का भी प्रयास करने लगे पर रमेश ने दिलेरी दिखाकर अपराधियों को धक्का दिया जिससे अपराधी गिर पड़ा और फिर दोनों आमोद और रमेश उनके साथ भीड़ गए. अच्छी खासी उठापटक भी हुई. यह सब देखकर लोग जुटने लगे. दहशत में आकर अपराधी फायरिंग करने लगे जिससे लोग और भी लोग जमा हो गए.


घटना की जानकारी मिलते ही टाउन डीएसपी राम नरेश पासवान घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन करने लगे. डिआरबी मॉल के सीसीटीवी को खंगाला गया जिसमें 2 अपराधी अपाचे बाइक से भागते दिखे. गमछा से ढंके होने की वजह से चेहरा नहीं देखा जा सका. टाउन डीएसपी छानबीन कर रहे थे, इसी बीच हाई स्पीड बाइक से दो युवक बिना हेलमेट के उधर से निकलता है जिसे देखकर रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बाइक सवार नहीं रुके स्पीड बढ़ाते हुए निकल पड़े.ऐसे में अपराधियों को कैसे पकड़ेंगे.


बीवी कॉलेजिएट गली अपराधियों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बनते जा रहा है. थाना से कुछ सौ मीटर दूर अक्सर इस जगह पर घटनाएं होने लगी है. पान मसाला कारोबारी के अपराधियों का भी इन काउंटर बीवी कॉलेजिएट गली में ही हुआ था. मोबाइल दुकानदार अभिषेक के साथ भी लूट के बाद गोली मारकर हत्या की गई थी. इसी गली में और भी छोटे-मोटे वारदात हुए होंगे जिसकी जानकारी किसी को नहीं है क्योंकि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ होगा.

बहादुर स्टाफ की वजह से आज तो लुटने से बच गए पर पर कब तक. मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी में हर दिन कहीं न कहीं कोई वारदात होते ही हैं जब पुलिस वाले के सामने से हाई स्पीड बाइक से निकल जाती है तो अपराधियों की बाइक को कौन रोकेगा.

RELATED POSTS

View all

view all