www.goltoo.in

माउंट ऐवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2022 काठमांडू (नेपाल) मे भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 1-सिल्वर व 1-ब्रॉज मेडल

May 30, 2022 | by Goltoo

IMG-20220530-WA0057

माउंट ऐवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2022 काठमांडू (नेपाल) मे भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 2 पदक 1-सिल्वर व 1-ब्रॉज मेडल

Kathmandu 30 May : दिनांक 25 से 30 मई तक दशरथ स्टेडियम काठमांडू (नेपाल) मे चल रही 8वी. माउंट ऐवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2022 मे भारतीय खिलाड़ियों ने जिते 2 पदक 1-सिल्वर व 1-ब्रॉज मेडल।


भारत से इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मे अलग-अलग कैटेगरी मे बिहार के कुल 10 खिलाड़ियो का चयन कर इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के द्वारा इंडियन टीम को भेजा गया था। साथ ही भारतीय टीम के मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी सिहान ई० राहुल श्रीवास्तव व टीम मैनेजर सेंशाई शिल्पी सोनम भी गई थी।

इनके नेतृत्व मे भारत के ये 2 खिलाड़ियों ने देश को मेडल दिलाकर देश को गौरवान्वित किया। ये दोनों ही खिलाड़ी रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स मे ट्रेनिंग करते हैं। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभ उद्घाटन पुष्प कमल दहल नेपाल के 33वें प्रधानमंत्री सह नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया साथ ही सभी देश के आए हुए मुख्य तकनीकी पदाधिकारी के साथ भी बैठक हुई जीसमे की भारत के तरफ से इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरमैन सिहान ई. राहुल श्रीवास्तव भी बैठक मे भाग लिये। साथ ही समापन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय खेल परिसद, नेपाल के सचिव द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर भी सम्मानित किया गया।

विजेता खिलाड़ियों की सूची-

  1. आशा पाहुजा, बालिका वर्ग, अंडर -17, -74किग्रा. कुमीते फाइट – सिल्वर मेडल
  2. सुरज कुमार, पुरुष वर्ग, -73किग्रा. कुमीते फाइट – ब्रांज मेडल

भारतीय टीम के मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी सिहान ई. राहुल श्रीवास्तव, टिम मैनेजर सेंशाई सिल्पी सोनम व मेडल विजेता खिलाड़ियो को निदरलैंड से ग्रैंडमास्टर कांचो स्टार व रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की कोच बबली सिंह द्वारा विडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से बधाई व शुभकमनाएँ भी दिए गए।

सेंशाई शिल्पी सोनम ,सचिव, इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन ने सभी जानकारी दी.

#Karate

RELATED POSTS

View all

view all