Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 March : मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ एवं Gayatri Devi Memorial Chess गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आज 02 मार्च, 2025 को राज्य स्तरीय-“गायत्री देवी मेमोरियल” बिहार राज्य ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Gayatri Devi Memorial Chess

आज दिनांक 02 मार्च, 2025 को स्थानीय कम्पनीबाग स्थित “मुजफ्फरपुर कल्ब” के सभागार में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ और गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय- “गायत्री देवी मेमोरियल” बिहार राज्य ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इसके पूर्व ऊक्त प्रतियोगिता का पारितोषिक वितरण समारोह में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक सह संघ के अध्यक्ष, डॉक्टर विमोहन कुमार, अंतरराष्ट्रीय मास्टर, नीरज मिश्रा और गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के कार्यपालक सचिव, संजय कुमार श्रीवास्तव ने बारी-बारी से विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, ट्राॅफी और नगद इनाम देकर सम्मानित किए।
इसके उपरांत स्व0 माता गायत्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पुरस्कार वितरण समारोह का शुरूआत किया गया।
इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक आलोक प्रियदर्शी, FA के अनुसार आज खेले गए आठवें और अंतिम चक्र कि समाप्ति के पश्चात मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे-

Gayatri Devi Memorial Chess
Gayatri Devi Memorial Chess
  1. प्रथम स्थान पर किशन कुमार रहे।
  2. द्वितीय स्थान पर दिव्यांशु कुमार सिंह रहे।
  3. तृतीय स्थान पर शुभम कुमार रहे।
  4. चतुर्थ स्थान पर अनिकेत रंजन रहे।
  5. पंचम स्थान पर तेजस शांडिल्य रहे।
  6. छठम स्थान पर मिनाजुल होदा रहे।
  7. सप्तम स्थान पर अवय शर्मा रहे।
  8. अष्टम स्थान पर यथार्थ नथानी रहे।
  9. नवम स्थान पर वैभव कुमार मिश्रा रहे।
  10. दशम स्थान पर पवन सिंह रहे।
    प्रतियोगिता का कुल ईनामी राशि लगभग 44000/- रूपया नगद पुरस्कार स्वरूप बांटा गया।
    उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन राघवेन्द्र कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संघ के सचिव, राजीव रंजन ने किया वहीं सह निर्णायक के रूप मे विजय कुमार, अभिजीत कुमार, राघवेन्द्र कुमार, चंचला कुमारी योगदान दिया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.