RDS College में सेवानिवृत शिक्षक सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन
March 12, 2025 | by Goltoo
Muzaffarpur 12 March : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय में सेवानिवृत शिक्षक सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन महाविद्यालय शिक्षकों के लिए, शिक्षकों द्वारा बनाये गए ‘मिनर्वा क्लब’ की संयोजिका एवं प्रभारी प्राचार्या प्रो.अनिता सिंह की अध्यक्षता में हुई.
इस अवसर पर प्राचार्य अनिता सिंह ने कहा कि होली का उद्देश्य समाज में प्रेम एवं सद्भावना को बढ़ावा देना है। होली के अवसर पर जीवन और प्रकृति में उल्लास छाने लगता है। होली न सिर्फ बाहर से बल्कि भीतर से भी रंग जाने के सीख देती है।
RDS College में सेवानिवृत शिक्षक सम्मान
इस कार्यक्रम में हाल ही में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों प्रो. इंद्रा ठाकुर और प्रो. अनीता घोष के लिए संस्थान में उनके अमूल्य योगदान के सम्मान में एक सम्मान समारोह भी शामिल था।


रामदयालु सिंह महाविद्यालय में होली मिलन समारोह


इस अवसर पर प्राचार्य अनिता सिंह ने कहा कि होली का उद्देश्य समाज में प्रेम एवं सद्भावना को बढ़ावा देना है। होली के अवसर पर जीवन और प्रकृति में उल्लास छाने लगता है। होली न सिर्फ बाहर से बल्कि भीतर से भी रंग जाने के सीख देती है।


कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्राचार्या द्वारा शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों एवं दैनिक कर्मियों को गुलाल का टीका लगाकर होली-मिलन की शुरुआत की। तत्पश्चात सभी संवर्ग के शिक्षकों व कर्मियों ने पदानुक्रम भुलाकर समान बन्धुत्व भाव से परस्पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा होली के पारम्परिक गीत गाए।




अपने संबोधन के दौरान प्राचार्या ने हाल ही में हुई एक घटना को लेकर विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रमुख डॉ. संजय के साथ एकजुटता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि पूरा कॉलेज उनके साथ खड़ा है।

इस कार्यक्रम में हाल ही में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों प्रो. इंद्रा ठाकुर और प्रो. अनीता घोष के लिए संस्थान में उनके अमूल्य योगदान के सम्मान में एक सम्मान समारोह भी शामिल था। इसके अतिरिक्त, वाणिज्य विभाग की अध्यक्षा डॉ.प्रियंका दीक्षित को प्रो. अनीता सिंह द्वारा मिनर्वा क्लब का नया संयोजक घोषित किया गया।

Banaras Lit Fest डॉ० भारती सेहता ने दिया प्रभावी व्याख्यान https://t.co/sCWiBExdeG #banaraslitfest @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/R0Wrrbc0qF
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 10, 2025
इस समारोह में शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों दोनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिन्होंने प्रेम, आनंद और रंगों के साथ होली मनाने के लिए एक साथ आए, जिससे यह कार्यक्रम वास्तव में एक यादगार अवसर बन गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all