Muzaffarpur News

RDS College के छात्र माधव मुकुंद मुरारी ने विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक अर्जित कर बढ़ाया मान

Advertisements

Muzaffarpur 2 April : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय के छात्र माधव मुकुंद मुरारी ने विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक अर्जित कर बढ़ाया मान.

RDS College के छात्र माधव मुकुंद मुरारी

रामदयालु सिंह महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग स्नातकोत्तर सत्र 2022-24 के छात्र माधव मुकुंद मुरारी ने विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक अर्जित कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

RDS College

कॉलेज की प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने माधव मुकुंद मुरारी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी इस सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

RDS College

राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रजनीकांत पांडे सहित डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, डॉ मीनू कुमारी, डॉ ललित किशोर, श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्री गौरव कुमार, श्री मनीष कुमार आदि ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी।

माधव मुकुंद मुरारी की इस सफलता पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.