Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ ने “घेरा डालो डेरा डालो” कार्यक्रम की शुरुआत किया
April 2, 2025 | by Goltoo
Muzaffarpur 2 April : B.R.A. Bihar University बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ ने “घेरा डालो डेरा डालो” कार्यक्रम की शुरुआत किया।
Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ
*अतिथि प्राध्यापक अपनी सेवा सामंजन को लेकर सत्ता पक्ष के मंत्री एवं विधायकों को घेरने का निर्णय लिया।
*सदन में अतिथि प्राध्यापकों के सेवा समायोजन को लेकर विधान परिषद सदस्यों द्वारा मजबूती से मांगों को उठाया गया। इस पर सरकार का कोई सकारात्मक जवाब नहीं आने से पूरे प्रदेश के अतिथि प्राध्यापक आक्रोश में हैं।

“घेरा डालो डेरा डालो” कार्यक्रम के तहत अतिथि प्राध्यापकों ने पंचायती राज विभाग के मंत्री श्री केदार प्रसाद प्रसाद गुप्ता को उनकी आवास पर घेरा। घंटे भर वार्ता के बाद श्री केदार प्रसाद गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अतिथि प्राध्यापकों की मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री से वार्ता कर निदान निकाला जाएगा। उन्होंने अतिथि प्राध्यापकों की मांगों का समर्थन किया और कहा कि सेवा सुरक्षित नहीं होने से अतिथि प्राध्यापक कैसे सही शिक्षा दे पाएंगे? सरकार को उनकी मांगों पर विचार करने की जरूरत है।
** वहीं अतिथि प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय में चल रहे मूल्यांकन कार्य से अपने को अलग रख प्रतिरोध जताया ।
LS College में नव नामांकित छात्रों के लिए स्वागत सह इंडक्शन https://t.co/jKdWclMzFY @LS_College @DineshCRai pic.twitter.com/LwYi1ETc09
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 2, 2025
संघ के संयोजक डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से सत्ता पक्ष के मंत्री एवं विधायकों को उनके आवास पर घेरा डालते हुए अपनी बातों को रखेंगे।
मौके पर संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, महासचिव डॉ राघव कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ राकेश रंजन, डॉ रंजीत कुमार, डॉ अजय शरण, डॉ रंजीत वर्मा, डॉ यू एन झा, डॉ महेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ शांतनु सौरभ, डॉ राजबली समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all