Muzaffarpur News

Swami Vivekanand Jayanti स्वामी विवेकानंद का समस्त जीवन हमारे अंदर भारतीयता का भाव पैदा करता है: डॉ सत्यनारायण गुप्ता

Advertisements

Muzaffarpur 12 January : Swami Vivekanand Jayanti आज दिनांक 12/1/2025 को भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं सरस्वती विद्या मंदिर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केशवनगर सदातपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर ‘स्वामी विवेकानंद ओलंपियाड’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, उनके विचारों एवं जीवन से प्रेरणा लेकर उनमें नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

Swami Vivekanand Jayanti

Swami Vivekanand Jayanti स्वामी विवेकानंद का समस्त जीवन हमारे अंदर भारतीयता का भाव पैदा करता है: डॉ सत्यनारायण गुप्ता
Swami Vivekanand Jayanti स्वामी विवेकानंद का समस्त जीवन हमारे अंदर भारतीयता का भाव पैदा करता है: डॉ सत्यनारायण गुप्ता

स्वामी विवेकानंद का समस्त जीवन हमारे अंदर भारतीयता का भाव पैदा करता है: डॉ सत्यनारायण गुप्ता

ओलंपियाड में बीएड कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर के साथ-साथ अन्य विद्यालय के 310 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता विभिन्न श्रेणियों में आयोजित की गई जिसमें सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रमुख रहीं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Swami Vivekanand Jayanti स्वामी विवेकानंद का समस्त जीवन हमारे अंदर भारतीयता का भाव पैदा करता है: डॉ सत्यनारायण गुप्ता
Swami Vivekanand Jayanti स्वामी विवेकानंद का समस्त जीवन हमारे अंदर भारतीयता का भाव पैदा करता है: डॉ सत्यनारायण गुप्ता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सत्यनारायण गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का समस्त जीवन हमें भारतीयता के भाव के साथ अनुशासन, एकाग्रता, जिज्ञासा वह अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की सीख देता है।

Swami Vivekanand Jayanti स्वामी विवेकानंद का समस्त जीवन हमारे अंदर भारतीयता का भाव पैदा करता है: डॉ सत्यनारायण गुप्ता
Swami Vivekanand Jayanti स्वामी विवेकानंद का समस्त जीवन हमारे अंदर भारतीयता का भाव पैदा करता है: डॉ सत्यनारायण गुप्ता

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि विवेकानंद का व्यक्तित्व इतना प्रेरक है कि अपने 39 वर्ष के छोटे से जीवन काल में ही वह देश की युवा पीढ़ी के लिए सैंकड़ों वर्ष आगे की कार्य योजना बना गये।
सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य श्री अजय कुमार ने आगत अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होती हैं। स्वामी विवेकानंद के जीवन से हमें अनवरत सीख लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में 321 विद्यार्थी, 70 शिक्षक, 17 शिक्षकेत्तर कर्मचारी 11 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह ने कॉलेज एवं स्कूल प्रबंधन के समस्त सदस्यों को शुभकामनाएं दी है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.