www.goltoo.in

SKJ Law College, Muzaffarpur राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई

January 12, 2025 | by Goltoo

goltoo-2025-01-12T165304.858

Muzaffarpur 12 January : दिनांक 12 जनवरी 2025 को SKJ Law College, Muzaffarpur एस.के. जे. लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई.

SKJ Law College राष्ट्रीय युवा दिवस

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College, Muzaffarpur राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई
SKJ Law College, Muzaffarpur राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई
SKJ Law College, Muzaffarpur राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई
SKJ Law College, Muzaffarpur राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई

उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के पश्चात उनके जीवन में चरित्र पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एस.के. मिश्रा, सचिव डॉक्टर उज्ज्वला मिश्रा, निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी, उपप्राचार्य प्रोफेसर बीएम आजाद, एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर पंकज कुमार, प्रशासक प्रोफेसर रत्नेश कुमार, प्रोफेसर आशुतोष कुमार, डॉक्टर एसपी चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे.

SKJ Law College

संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष श्री एस.के. मिश्रा ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेना चाहिए. सचिव डॉक्टर उज्ज्वला मिश्रा ने उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया. निदेशक श्री जयंत कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक युग पुरुष थे. प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक आध्यात्मिक व्यक्ति थे. उनके विचारों को पूरा देश मानता है.

SKJ Law College

इस युवा महोत्सव के अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने सम्मिलित रूप से परिसर के अंदर एवं बाहर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई का कार्य किया.

SKJ Law College

इस अवसर पर शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर रवि रंजन राय, प्रोफेसर बीएम दीक्षित, डॉक्टर सत्यव्रत, प्रोफेसर शक्ति कुमार, प्रोफेसर प्रेरणा कश्यप, प्रोफेसर सौम्या साक्षी, प्रोफेसर चारु प्रियदर्शी, प्रोफेसर आशीष कुमार, प्रोफेसर बृजेश कुशवाहा, प्रोफेसर आर ए सहाय, प्रोफेसर विपिन, प्रोफेसर प्रकाश कुमार, प्रोफेसर रवीश कुमार, प्रोफेसर एके पांडे, प्रोफेसर रजनीश कुमार, प्रोफेसर धनंजय पांडे, प्रोफेसर हैदर फारूकी, प्रोफेसर डीके मिश्रा, श्री उज्जवल कुमार, श्री प्रेमभूषण, श्री अशोक सिंह, श्री विवेक कुमार, श्रीमती मीरा कुमारी श्रीमती वीणा कुमारी, श्रीमती रीमा देवी, मृदुला, श्री मनोज कुमार, श्री विजय कुमार, श्री यश कुमार, श्री बिट्टू कुमार, धर्म प्रकाश ,दिवाकर कुमार, सुरेश कुमार, राजा, अशोक राय, सोनू आदि उपस्थित रहे.

संगोष्ठी का संचालन प्रोफेसर रत्नेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर एसपी चौधरी ने किया.

RELATED POSTS

View all

view all