www.goltoo.in

Muzaffarpur के अकाश कुमार का ऐतिहासिक प्रदर्शन, शॉट पुट में जीता बिहार के लिए सिल्वर मेडल

January 12, 2025 | by Goltoo

akash

Muzaffarpur 12 January : Muzaffarpur Athletics Association मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक संघ और स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान को गर्व के साथ यह घोषणा करते हुए अपार खुशी हो रही है कि अकाश कुमार, सेंट मैरी स्कूल, मुजफ्फरपुर के होनहार छात्र, ने 68वीं राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024-25 में 14.63 मीटर के जबरदस्त प्रदर्शन के साथ शॉट पुट (अंडर-14 बॉयज) में सिल्वर मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता 11 से 14 जनवरी 2025 तक भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में आयोजित हुई।

Muzaffarpur Athletics अकाश कुमार का ऐतिहासिक प्रदर्शन

अकाश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उनके स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे मुजफ्फरपुर जिले और बिहार राज्य को गौरवान्वित किया है।

Muzaffarpur के अकाश कुमार का ऐतिहासिक प्रदर्शन, शॉट पुट में जीता बिहार के लिए सिल्वर मेडल
Muzaffarpur के अकाश कुमार का ऐतिहासिक प्रदर्शन, शॉट पुट में जीता बिहार के लिए सिल्वर मेडल

इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष श्री राम प्रमोद राम और स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा (आईएएस, सेवानिवृत्त) ने अकाश को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि हमारी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अकाश ने यह साबित कर दिया है कि सही प्रशिक्षण, मेहनत और समर्पण से हर सपना साकार हो सकता है।” डॉ. संजय सिन्हा ने आकाश के जीत के लिए 11,000 रुपये नगद पुरस्कार संस्थान के तरफ़ से ऐलान किया।

इस जीत के लिए हम अकाश के कोच चंद्र भूषण कुमार का विशेष आभार व्यक्त करते हैं, जिनके कठिन परिश्रम और मार्गदर्शन ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।

मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक संघ के सचिव, श्री मृत्युंजय कुमार सिंह, ने कहा, “यह सफलता न केवल अकाश के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए ऐतिहासिक है। मुजफ्फरपुर को अपने ऐसे होनहार खिलाड़ियों पर गर्व है। हम उनकी भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

हमारी यह उम्मीद है कि अकाश की यह उपलब्धि आने वाले समय में और युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

RELATED POSTS

View all

view all