Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 April : LS College लंगट सिंह कॉलेज में पीजी सत्र 2024-26 में नव नामांकित छात्रों के लिए एक स्वागत सह इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पीजी जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और भौतिकी विभागों द्वारा आयोजित किया गया, इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान, प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय, विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ प्राध्यापकों ने नए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें कॉलेज के गौरवशाली इतिहास और शैक्षणिक परंपराओं से अवगत कराया गया।

LS College में इंडक्शन कार्यक्रम

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने छात्रों को उनकी उच्च शिक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को आपसी सहयोग और संवाद बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे एक-दूसरे से सीख सकें और एक स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण का निर्माण कर सकें। प्राचार्य प्रो राय ने छात्रों को कक्षा में उपस्थिति की अनिवार्यता के बारे में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो छात्र बिना किसी वैध कारण के कक्षाओं से अनुपस्थित रहते हैं, वे कॉलेज की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं और कॉलेज के शैक्षणिक उत्कृष्टता के लक्ष्यों को पूरा करने में बाधक बन रहे हैं।

LS College में  इंडक्शन कार्यक्रम

प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि LS College कॉलेज प्रशासन ऐसे गैर जिम्मेदार और पढ़ाई में रुचि नहीं रखने वाले छात्रों को कॉलेज की शैक्षणिक गरिमा और शैक्षणिक माहौल को धूमिल करने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि बिना किसी वैध कारण के कक्षाओं से अनुपस्थित रहने वाले छात्रों का नामांकन बेझिझक रद्द करने की पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जो छात्र कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं, वे बेहतर शिक्षा प्राप्त करते हैं और उन्हें बेहतर भविष्य के अवसर मिलते हैं।

Advertisements
LS College में  इंडक्शन कार्यक्रम

प्राचार्य प्रो राय ने छात्रों को अपने भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील करते हुए कहा कि कॉलेज में उन्हें एक अच्छा भविष्य बनाने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्रों से इन संसाधनों का उपयोग करके अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कृत संकल्पित होने की अपील की। उन्होंने छात्रों से कॉलेज की अति समृद्ध ऐतिहासिक लाइब्रेरी से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि छात्रों का पुस्तक से अच्छा कोई मित्र नहीं है।

मौके पर अधीक्षण अभियंता ई.पमित शाही, ई. गणेश कुमार, प्रो सुनील मिश्रा, प्रो सुरेंद्र राय, प्रो राजेंद्र प्रसाद, प्रो संगम कुमार, प्रो एनएन मिश्रा, डॉ रीमा कुमारी, डॉ सीमा कुमारी, डॉ बिपिन कुमार, डॉ पूनम कुमारी, डॉ नवीन कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे तथा छात्रों का मार्गदर्शन किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.