Muzaffarpur News

अभिषेक सोनू को श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट Open International Rapid Chess में तीसरे स्थान की प्राप्ति

Advertisements

Muzaffarpur 13 April : अभिषेक सोनू को श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ओपेन इंटरनेशनल रैपिड Open International Rapid Chess के बिलों 2000 रेटिंग वर्ग में तीसरे स्थान की प्राप्ति. छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता.

अभिषेक सोनू Open International Rapid Chess

अभिषेक सोनू Open International Rapid Chess

मुजफ्फरपुर के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ओपेन इंटरनेशनल रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के बिलों 2000 रेटिंग वर्ग में तीसरे स्थान की प्राप्ति हुई है। गुरुकुल की सचिव शिवानी कर्ण ने बताया कि अभिषेक सोनू ने प्रतियोगिता में मुंगेली के चंद्र प्रकाश बैनर्जी, रायपुर के आदित्या कौशिक एवं अजय कुमार आदित्य, दुर्ग के बोटुकु पूजन एवं कांकेर के भास्कर साहू को हराया जबकि बालोदा बाजार के सुरेंद्र कुमार साहू से ड्रॉ किया। पुरस्कार वितरण समारोह में ट्रेन पकड़ने के कारण शामिल नहीं हो पाएं। इससे पूर्व अभिषेक सोनू ने हाल में ही कटनी में आयोजित प्रतियोगिता में भी रेटिंग ग्रुप 1900 में तीसरे स्थान की प्राप्ति हुई थी।

उनकी इस उपलब्धि पर गुरुकुल के संरक्षक विद्युत कुमार वर्मा, मंजू कुमारी, कुमारी प्रियंका, संजीव कुमार, श्वेता कर्ण, अशांक आर्या, आन्या, विजय कुमार, चंदन कर्ण, विष्णु यादव, अविनाश मोनू, कृष्ण गोपाल, अमन सिंह, मनीष कुमार सहित गुरुकुल के सदस्यों ने शुभकामनाएं व्यक्त किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.