www.goltoo.in

RDS College अम्बेडकर जयंती के अवसर पर “भविष्य पर डॉ आंबेडकर के विचार” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ

April 14, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-04-14T174941.233

Muzaffarpur 14 April : आज RDS College के सभागार में महाविद्यालय की एन एस एस इकाई और राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर “भविष्य पर डॉ आंबेडकर के विचार” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

RDS College अम्बेडकर जयंती

Ambedkar Jayanti in RDS College Muzaffarpur
Ambedkar Jayanti in RDS College Muzaffarpur

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अनिता सिंह, मुख्य वक्ता स्नातकोत्तर राजनीति विधान की डॉ भारती सेहता, राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ रजनीकांत पांडे, एन एस एस इकाई के समन्वयक डॉ सौरभ राज, कॉमर्स की सहायक प्राध्यापिका डॉ सारिका चौरसिया , राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ देवेंद्र त्रिपाठी और हिंदी के सहायक प्राध्यापक डॉ नीरज कुमार मिश्र उपस्थित थे।

Ambedkar Jayanti in RDS College Muzaffarpur
Ambedkar Jayanti in RDS College Muzaffarpur
Ambedkar Jayanti in RDS College Muzaffarpur
Ambedkar Jayanti in RDS College Muzaffarpur

डॉ भारती सेहता ने डॉ आंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज के चार प्रमुख समूहों किसान, युवा, महिलाएं और निर्धन को मजबूत बनाकर इन्हें आधुनिक युग के चार स्तंभों में बदलने पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय समाज के गठन की गहरी समझ बाबा साहब को थी।


प्राचार्या डॉ अनिता सिंह ने डॉ आंबेडकर के ज्ञान, साहस और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब आधुनिक भारत के वास्तविक निर्माता थे।

Ambedkar Jayanti in RDS College Muzaffarpur

इस अवसर पर डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ सौरभ राज, डॉ नीरज कुमार मिश्र ने भी अपने विचार रखे। इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र -छात्राओं ने भी बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ सारिका चौरसिया ने किया।

RELATED POSTS

View all

view all