Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 April : 28 अप्रैल 2025 को MP Sinha Science College Muzaffarpur महेश प्रसाद सिन्हा साइंस कॉलेज, मुजफ्फरपुर में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “अर्थशास्त्र में करियर के बदलते परिदृश्य: अवसर, चुनौतियाँ और भावी दिशा” विषय पर एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग व्याख्यान का आयोजन डॉ. मु. एजाज अनवर (कन्वीनर, टीपीसी एवं विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र) के नेतृत्व में किया गया।

Science College Muzaffarpur में विशेष व्याख्यान

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उभरते करियर विकल्पों, बदलते वैश्विक रुझानों, तथा भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था।

Science College Muzaffarpur में विशेष व्याख्यान
Science College Muzaffarpur में विशेष व्याख्यान
Science College Muzaffarpur में विशेष व्याख्यान

मुख्य वक्ता डॉ. आतिफ रब्बानी (पूर्व डेप्युटी रजिस्ट्रार 2, बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर, विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, डी.सी. कॉलेज, हाजीपुर) ने अर्थशास्त्र में रोजगार अवसरों, उच्च शिक्षा संस्थानों और आवश्यक कौशल विकास पर मार्गदर्शन दिया।

Advertisements
Science College Muzaffarpur में विशेष व्याख्यान

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नलिन विलोचन ने की। मंच संचालन डॉ. संदीप कुमार प्रसाद ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हिमांशु शेखर सिंह ने किया।

इस अवसर पर डॉ. मुखलाल राय, डॉ. आशुतोष, डॉ. अमित कुमार साह, डॉ. मो. कौसर अली, भरत भूषण, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, डॉ. अपूर्व, डॉ. रुचिता राज, डॉ. अरविंद कुमार, राजीव कुमार, ज्योतिष कुमार, ज़ाकिर, अमित, रामविलास, अरुण कुमार और मीडिया प्रभारी अमूल्य कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.