Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 May : अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त Gurukul Chess Academy गुरुकुल शतरंज अकादमी के द्वारा एकेडमी के बालूघाट शाखा में विगत 21 मई से आयोजित तृतीय गुरुकुल शतरंज लीग के फाइनल एवं अंतिम मुकाबले में चेस वॉरियर्स ने रुक राइडर्स को 2-1 से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा।

Gurukul Chess खिताब चेस वॉरियर्स को

Advertisements
Gurukul Chess

अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त Gurukul Chess अकादमी के द्वारा एकेडमी के बालूघाट शाखा में विगत 21 मई से आयोजित तृतीय गुरुकुल शतरंज लीग के फाइनल एवं अंतिम मुकाबले में चेस वॉरियर्स ने रुक राइडर्स को 2-1 से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा।

गुरुकुल की सचिव शिवानी कर्ण ने बताया कि प्रथम बोर्ड पर चेस वॉरियर्स के हर्षित राज को रुक राइडर्स के आकाश कुमार ने हराकर 1 अंकों की बढ़त बना ली। इसके थोड़ी ही देर बाद चेस वॉरियर्स के कप्तान रितेश कुमार ने रुक राइडर्स के आदित्य वर्धन सिंह को हराकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। अब विजेता का निर्णय दूसरे बोर्ड पर खेल रहें रुक राइडर्स के कप्तान रेयान अनवर एवं अरमान सोनी के मुकाबले पर टिक गया। जिसमें की रेयान को हार का सामना करना पड़ा एवं चेस वॉरियर्स ने तृतीय गुरुकुल शतरंज लीग का खिताब अपने नाम किया।

Gurukul Chess

पुरस्कार वितरण समारोह में वाणिज्य शिक्षक डॉ• अनवर हुसैन एवं गुरुकुल के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू के द्वारा प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले टीमों प्रथम स्थान चेस वॉरियर्स, द्वितीय स्थान रुक राइडर्स एवं तृतीय स्थान गैंबिट गैंबलर्स को ट्रॉफी एवं खिलाड़ियों को मेडल्स प्रदान किया गया। साथ ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 12वीं जीसीए रैपिड ओपेन एवं चतुर्थ गुरुकुल शतरंज लीग के लिए प्रवेश शुल्क गुरुकुल शतरंज अकादमी वहन करेगी।

सभी विजेताओं को गुरुकुल के संरक्षक मणिमाला देवी, विद्युत कुमार वर्मा, पूर्व प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी, चंदन कर्ण, दीपक सिंह, अविनाश मोनू, कुमारी प्रियंका, कृष्ण गोपाल इत्यादि ने शुभकामनाएं दी।

विजेताओं की सूची
विजेता – चेस वॉरियर्स
रितेश कुमार (कप्तान), अरमान सोनी, हर्षित राज, बिट्टू राज (सुरक्षित खिलाड़ी)

उप विजेता- रुक राइडर्स
रेयान अनवर (कप्तान), आकाश कुमार, आदित्य वर्धन सिंह, वान्या श्रीवास्तव (सुरक्षित खिलाड़ी)

द्वितीय उप विजेता – गैंबिट गैंबलर्स
आदर्श राज (कप्तान), रोहन कुमार, संगम कुमार, आदर्श पति बालाजी (सुरक्षित खिलाड़ी)

You may also like to read ….

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.