Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 August : आज दिनांक 11 अगस्त 2025, सोमवार को Nitishwar College, Muzaffarpur में प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सेवारत शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बैठक अपराह्न 12:30 बजे प्राचार्य कक्ष में आयोजित की गई।

Nitishwar College, Muzaffarpur

Nitishwar College, Muzaffarpur

बैठक में प्राचार्य महोदय ने लेखा विभाग, सामान्य प्रशाखा विभाग एवं परीक्षा विभाग से संबंधित कार्यालय कार्यों के आवंटन एवं संपादन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं के हित में कार्यालय कार्यों को त्वरित रूप से संपन्न किया जाए, ताकि नामांकित किसी भी विद्यार्थी या उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही प्राचार्य ने महाविद्यालय परिसर, पार्क, वर्ग कक्ष, प्रसाधन कक्ष आदि में साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष बल दिया तथा इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Advertisements

बैठक में मुख्य रूप से प्रधान सहायक श्री अभय कुमार, श्रीमती सिंधु झा, श्री दीपक कुमार, श्री प्रशांत कुमार, श्री गणेश कुमार, श्री दिनेश ठाकुर, श्री हीरालाल पासवान एवं श्री हरिओम राम उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.