Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 August : 15 अगस्त को RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय में होगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम.

RDS College 15 अगस्त को होगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

रामदयालु सिंह महाविद्यालय में 79 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोर -शोर से चल रही है। इस अवसर पर झंडोत्तोलन के अलावा महाविद्यालय की सांस्कृतिक इकाई ‘विरासत ‘ के द्वारा परिसर में स्थित श्रीकृष्ण सभा भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

RDS College

विरासत के समन्वयक डॉ नीरज कुमार मिश्र ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त को महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। विरासत की पूरी टीम इसके सफल आयोजन के लिए लगभग 15 दिनों से अभ्यास में जुटी हुई है।

Advertisements

प्राचार्य महोदय के द्वारा झंडोत्तोलन के उपरांत 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत देश भक्ति गीत और संगीत के अतिरिक्त गुरु वंदना, सोलो सॉन्ग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, प्रगतिशील सॉन्ग , नाटक और छात्र -छात्राओं के द्वारा विभिन्न विषयों पर भाषण प्रतियोगिता भी होगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.