Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 August : स्नातकोत्तर इतिहास विभाग, MDDM College द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न आयाम नामक विषय पर कोलाज प्रदर्शनी का अयोजन।

MDDM College कोलाज प्रदर्शनी का अयोजन

MDDM College

बुधवार को महंत दर्शन दास महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा “स्वतन्त्रता आंदोलन के विभिन्न आयाम” विषय पर कोलाज प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 13 अगस्त 2025 को किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रोफेसर अलका जायसवाल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास पर चर्चा करते हुए इतनी कठिनाइयों से मिली आज़ादी को आगे बढ़ाने में नई पीढ़ी की भूमिका पर बल दिया।

कहकशा परवीन, तन्वी मुस्कान, मेहविश सदफ, आनंदिता, सोनी कुमारी, रूपम कुमारी, एवम जन्नत परवीन के द्वारा कोलाज की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन विभागाध्यक्षा डॉ प्रांजलि ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ बिपिन कुमार ने किया।

Advertisements

इस अवसर पर प्रो किरण झा, प्रो कुमारी सरोज, डॉ राकेश रंजन, डॉ आभा, डॉ प्रियम फ्रांसिस, डॉ मैरी मरांडी डॉ ममता कुमारी, डॉ सदफ, डॉ अनुराधा, डॉ दीपमाला,डॉ. सुजाता कुमारी, डॉ आशा सिंह यादव, डॉ रामदुलार सहनी, डॉ रवि भूषण सिंह, डॉ नूतन कुमारी, सरिता, डॉ अर्चना तिवारी आदि समेत सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.