Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 August : आज दिनांक 29 अगस्त को देश भर में National Sports Day राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खेल के प्रति युवाओं में जन जागरूकता के प्रसार हेतु खेल विभाग बिहार सरकार द्वारा उक्त अवसर पर विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्था तथा विद्यालय और पंचायत में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों व्यक्तियों में खेल कार्यक्रम आयोजित कराया गया।

National Sports Dayमुजफ्फरपुर में विशेष खेल आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन के तत्वाधान में 29 अगस्त से 31अगस्त तक सिकंदरपुर स्थित नेहरू स्टेडियम, एवं खेल भवन में खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न आउटडोर एवं इनडोर खेल गतिविधि आयोजित की जाएगी । इस आयोजन के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री सह मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ राजभूषण चौधरी निषाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार ने मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

National Sports Dayमुजफ्फरपुर में विशेष खेल आयोजन

केंद्रीय मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए अपने संबोधन में कहा कि खेल के विकास के लिए जमीनी स्तर पर जल्द ही सांसद कोटे से पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न खेलों का आयोजन होगा और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को विशेष रूप से कई स्तरों पर मदद की जाएगी।
स्वागत संबोधन उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार के द्वारा किया गया एवं मंच संचालन शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने योगाअभ्यास किया।

Advertisements

वूशु के वरीय खिलाड़ियों ने वूशु खेल का प्रदर्शन किया।
मनोरंजात्मक गतिविधि में आज अंडर 12 बालिकाओं के बीच स्पून रेस कराया गया जिसमें प्रथम स्थान सिमरन कुमारी , द्वितीय स्थान आयुषी कुमारी , तृतीय स्थान संतोषी कुमारी ने अर्जित किया।

अंडर -16 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान साक्षी कुमारी, द्वितीय स्थान नेहा कुमारी,एवं तृतीय स्थान पूर्णिमा कुमारी ने अर्जित किया।
बालक वर्ग के वॉलीबॉल मैच में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के टीम ने रत्नमनिया वॉलीबॉल क्लब को 25-22,26-28,25-23 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया ।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कल दिनांक 30 अगस्त को 5 किलोमीटर के मैराथन दौड़ एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा वहीं 31अगस्त को सुबह 6.30 बजे पुरुषों के लिए संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर बिहार वूशु संघ के महासचिव सुमन मिश्रा ,हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील कुमार,पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी धीरज कुमार, वूशु के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी भानु प्रिया,फुटबॉल के कोच सुरेश महतो , शारीरिक शिक्षक रामकुमार राय शर्मा,समरेश कुमार,मुकेश कुमार,अमरेश कुमार, श्वेताब आलम,अंकुश कुमार,लालाबाबू सिंह,मिथलेश कुमार,चंदन कुमार , मोहम्मद करार उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.