Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 December : North Point Children School Muzaffarpur के नए कैंपस धीरणपट्टी में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया।

North Point Children School Muzaffarpur

इस आयोजन में स्कूल की प्राचार्या मोनीदीपा मित्रा और मुख्य अतिथि सपना सिंह, जो कि वुशु की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, ने दीप प्रज्ज्वलन कर खेलकूद का आरंभ किया।

North Point Children School Muzaffarpur
North Point Children School Muzaffarpur
North Point Children School Muzaffarpur

इस अवसर पर छात्रों की 50 मीटर की रेस के साथ खेलकूद का पहला इवेंट शुरू हुआ, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। वार्षिक खेलकूद में विभिन्न प्रकार के खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें दौड़, कक्षा के खेल, और टीम गेम्स शामिल हैं।

Advertisements
North Point Children School Muzaffarpur
North Point Children School Muzaffarpur

इस कार्यक्रम में प्राचार्या मोनीदीपा मित्रा और मुख्य अतिथि सपना सिंह के साथ स्कूल के शिक्षक, छात्र और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

प्राचार्या मोनीदीपा मित्रा ने इस आयोजन को, छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और इस प्रकार के आयोजनों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 9 दिसंबर को होगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.