Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 December : RDS College के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के तत्वावधान में डॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर “आंबेडकर के राजनीतिक दृष्टिकोण” पर परिचर्चा आयोजित की गई।

RDS College “आंबेडकर के राजनीतिक दृष्टिकोण”

राजनीति में अंधभक्ति तानाशाही की ओर ले जाती है: डॉ रजवी

RDS College "आंबेडकर के राजनीतिक दृष्टिकोण" पर परिचर्चा
RDS College “आंबेडकर के राजनीतिक दृष्टिकोण” पर परिचर्चा


परिचर्चा में विभागाध्यक्ष डॉ एम एन रजवी ने कहा कि राजनीति के संबंध में आंबेडकर का मानना था कि राजनीति में अंधभक्ति तानाशाही की ओर ले जाती है। इससे लोकतंत्र का हनन हो सकता है और यह समाज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जनता को केवल राजनीतिक लोकतंत्र से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि समानता स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों के साथ सामाजिक लोकतंत्र की स्थापना की ओर प्रयास करना चाहिए। तभी समता मूलक समाज की स्थापना हो सकती है।

Advertisements

सीनेटर डॉ संजय कुमार सुमन ने कहा कि आंबेडकर स्पष्ट रूप से कहते थे कि राजनीतिक लोकतंत्र तब तक स्थिर नहीं रह सकता जब तक उसके आधार में लोकतंत्र की सामाजिक व्यवस्था कायम न हो। उनका मानना था कि सामाजिक लोकतंत्र का अर्थ है कि एक ऐसी व्यवस्था एवं जीवनशैली जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जीवन के मूल सिद्धांतों के रूप में स्वीकार करती है। लोग तर्क की कसौटी पर किसी राजनीतिक सिद्धांत को अपनाएं, तो लोकतंत्र की खूबसूरती बरकरार रहेगी। आंबेडकर का जीवन दर्शन और उनकी लिखी हुई किताबों को पढ़ने की जरूरत है, उनके दर्शन को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है।

परिचर्चा में डॉ अजमत अली, डॉ ललित किशोर, डॉ अनुपम कुमार, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ अविनाश कुमार एवं शोधार्थी सुनील कुमार, श्री विनय तिवारी ने आंबेडकर दर्शन के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार प्रस्तुत किये।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.