Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 August : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर Inner Wheel Club of Muzaffarpur इनर व्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर के द्वारा स्थानीय डेंटली योर्स क्लीनिक , माड़ीपुर में खेल सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Inner Wheel Club of Muzaffarpur

Inner Wheel Club of Muzaffarpur

इस मौके पर इनर व्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर की अध्यक्ष अंजना चौधरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उन्होंने बताया कि इस विशेष अवसर पर, हम मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, उनकी उत्कृष्टता पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले की पांच महिला खिलाड़ी एवं उनके कोच को जिले का नाम बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया है। जिनमें कोच रणप्रताप जयसवाल, बास्केटबॉल खिलाड़ी चेरी तुलस्यान, अदिती केजरीवाल, जिज्ञासा, सृष्टि साह एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी सुप्रिया लता है।

Inner Wheel Club of Muzaffarpur
Inner Wheel Club of Muzaffarpur

इस मौके पर सीजीआर रीना सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द क्लब की तरफ से बास्केटबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।इस मौके पर कोसाध्यक्ष बेनु वर्तिका,डॉली श्रीवास्तव निशा जयसवाल मौजूद रही।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.