Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 March : LS College के कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए कर्मचारियों ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई, 24-25 मार्च को पूर्ण कार्य बहिष्कार की घोषणा।

LS College : कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्र के आह्वान पर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर LS College के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। पूर्व घोषित रणनीति के तहत कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपने दैनिक कार्यों का निष्पादन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के उदासीन रवैये के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

LS College : कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी
LS College : कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कॉलेज इकाई के अध्यक्ष डॉ. आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिनमें तृतीय श्रेणी कर्मियों की पदोन्नति, एसीपी (Assured Career Progression) का लाभ, बकाया पेंशन का भुगतान तथा संविदा कर्मियों का नियमितीकरण प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर प्रशासन का रवैया लगातार टालमटोल वाला रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने आगे बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार 16 से 20 मार्च तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे, जबकि 24 और 25 मार्च को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान रणविजय शर्मा, दीपक कुमार, रोहन कुमार, राहुल कुमार, सकलदेव मिस्त्री, विनोद कुमार सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.